---Advertisement---

नए नवेले OnePlus Nord Buds CE TWS को मुफ्त में पाने का छप्परफाड़ ऑफर,ऐसे उठाएं लाभ

हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन के साथ इस कंपनी के 2999 रुपये की कीमत वाले OnePlus Nord Buds CE Tws ईयरबड्स आपको बिल्कुल मुफ्त में ले सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 8, 2023 11:27 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 8, 2023 12:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord Buds CE: हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है और इसके साथ ही यह स्मार्टफोन आप एक शानदार ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन को खरीदने पर कंपनी 2999 रुपये की कीमत वाले OnePlus Nord Buds CE Tws ईयरबड्स आपको बिल्कुल मुफ्त में दे रही हैं। ऐसे में इस स्मार्टफोन के साथ इन ईयरबड्स को खरीदने का मौका काफी ज्यादा शानदार है। तो आइए इस बारे में सभी जानकारियां जानते हैं।

ऐसे पाएं OnePlus Nord Buds CE बिल्कुल फ्री

अगर आप OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा इसके एक्सपीरियंस स्टोर के साथ Amazon और दूसरे अथोराइज्ड स्टोर्स और कुछ चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स से खरीदते हैं, तो आपको OnePlus Nord Buds CE TWS बिल्कुल फ्री में मिल जाएंगे। इसके लेकर कंपनी ने भी जानकारी दे दी है। साथ ही अगर आप इस कॉम्बो के साथ OnePlus Nord Watch खरीदते हैं तो उस पर भी 1000 रुपये का डिस्काउंट आपको मिल जाएगा। बता दें कि यह स्मार्टवॉच केवल कंपनी की वेबसाइट और स्टोर ऐप पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इस तारिख से शुरू होगा ऑफर

स्मार्टफोन के साथ इन ईयरबड्स और स्मार्टवॉच पर ये ऑफर 12 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच ही दिया जाएगा। अगर आपसे यह ऑफर वाली डील मिस हो जाती है, तो कंपनी इसके अलावा एक और ऑफर जारी करेगी। यह ऑफर 16 से 30 अप्रैल के बीच होगा जिसमें स्मार्टफोन खरीदने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा।

OnePlus Nord Buds CE ईयरबड्स की स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord Buds CE TWS ईयरबड्स में 27mAh की बैटरी दी गई है तो वहीं इसके चार्जिंग केस में 300mAh की बैटरी लगाई गई है जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 4.5 घंटे तक प्लेबैक टाईम, 3 घंटे की कॉलिंग और चार्जिंग के साथ 20 घंटे का बैकअप देता है। इन ईयरबड्स में बिल्ट-इन AI का सपोर्ट दिया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026