---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival 2024 का धमाकेदार आगाज कल, Earbuds से लेकर स्मार्टफोन तक, यहां चेक करें टॉप डील

Amazon Great Indian Festival 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों की चर्चित ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और ई-कॉमर्स कंपनियों में से Amazon पर आगामी कल यानी 26 सितंबर से Great Indian Festival Sale 2024 की शुरुआत हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 25, 2024 12:07 अपराह्न

Amazon Great Indian Festival 2024
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों की चर्चित ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और ई-कॉमर्स कंपनियों में से Amazon पर आगामी कल यानी 26 सितंबर से Great Indian Festival Sale 2024 की शुरुआत हो रही है। ध्यान रहे कि 26 सितंबर से शुरू हो रहा सेल अमेजन के प्राइम सदस्यों के लिए है जबकि 27 सितंबर से सामान्य यूजर्स भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

Amazon Great Indian Festival 2024 के दौरान Earbuds से लेकर Smartphones और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों पर भारी छूट मिलने वाली है। ऐसे में आइए हम आपको सेल के दौरान मिलने वाले टॉप डील के विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं।

Amazon Great Indian Festival 2024- Earbuds पर भारी छूट

अमेजन प्लेटफॉर्म पर आने वाले इस सेल के दौरान boAt, JBL और Noise समेत अन्य कई कंपनियों के Earbuds पर भारी भरकम छूट मिलने वाली है। boAt Airdopes 311 Pro इयरबड्स की बात करें तो इसकी कीमत 4999 रुपये है जबकि सेल के दौरान इसे 80 फीसदी की छूट के साथ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

JBL द्वारा के नए लॉन्च प्रोडक्ट Wave Flex in-Ear Wireless Earbuds की वास्तविक कीमत 499 रुपये है जबकि इसे 48 फीसदी की छूट के साथ 2599 रुपये में ही खरीदा जा सकता है। Noise के Buds N1 Earbud की बात करें तो इसकी कीमत 3499 रुपये है जबकि इसे सेल के दौरान 63 फीसदी की छूट के साथ 1299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भी कई अन्य कंपनियों के इयरबड्स पर भारी भरकम छूट मिल रही है।

Smartphones पर मिल रही धाकड़ छूट

Great Indian Festival 2024 के दौरान स्मार्टफोन पर भी भारी भरकम छूट मिलेगी। इस दौरान iPhone 13 को 37999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सेल के दौरान Samsung Galaxy S23 Ultra 5G 69999 रुपये में, Samsung Galaxy M35 5G 13749 रुपये में, OnePlus 12R (8+256GB variant) 34999 रुपये में, OnePlus Nord CE4 Lite 5G 16999 रुपये में OnePlus Nord CE4 स्मार्टफोन 21999 रुपये में तो realme NARZO 70x 11249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भी कई अन्य मोबाइल फोन पर भारी भरकम छूट मिल रहा है।

अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों पर छूट

मोबाइल और इयरबड्स के अलावा अमेजन सेल के दौरान वाशिंग मशीन, फ्रीज और एसी समेत अन्य कई इलेक्ट्रिक उपकरणों पर भारी भरकम छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इस तय समय के दौरान वाशिंग मशीन, फ्रीज और एसी खरीदने पर 75 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026