---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival & Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone से लेकर पावरफुल लैपटॉप तक पर मिल सकता है बंपर ऑफर, जानें डिटेल्स

Amazon Great Indian Festival & Flipkart Big Billion Days Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में iPhone से लेकर लैपटॉप तक पर धांसू ऑफर मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 9, 2025 2:07 अपराह्न

Amazon Great Indian Festival & Flipkart Big Billion Days Sale
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival & Flipkart Big Billion Days Sale: अगले कुछ दिनों में ऑनलाइन सेल का महा इवेंट शुरू होने वाला है। दरअसल, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल एक ही तारीख से स्टार्ट होगी। ऐसे में अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल दोनों में हैरान करने वाली कई सारी डील्स मिल सकती हैं। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, तो आपको अपनी जेब तैयार रखनी चाहिए। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर iPhone से लेकर लैपटॉप तक पर जबरदस्त छूट मिलने की संभावना है।

Amazon Great Indian Festival & Flipkart Big Billion Days Sale: मिल सकती हैं तगड़ी डील्स

शॉपिंग वेबसाइट अमेजन ने बताया है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज 23 सितंबर 2025 से होगा। जबकि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत भी 23 सितंबर से ही होगी। इसके साथ ही अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन या सदस्यता है, तो आप सेल का 24 घंटे पहले लाभ उठा सकते हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आईफोन, सैमसंग समेत कई धाकड़ मोबाइल को सस्ते में खरीदने का मौका मिल सकता है।

साथ ही HP, सैमसंग और आसुस जैसी कंपनियों के लैपटॉप पर बढ़िया छूट मिल सकती है। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में भी आईफोन, सैमसंग और रेडमी समेत कई तगड़े फोन कम दाम पर खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा नामी कंपनियों के लैपटॉप, स्मार्टटीवी और वॉशिंग मशीन पर अच्छी छूट देखने को मिल सकती है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ

वहीं, Amazon Great Indian Festival & Flipkart Big Billion Days Sale में ग्राहकों को अन्य तरीकों से भी लाभ हो सकता है। जी हां, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में एसबीआई कार्ड्स के जरिए 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में एक्सिस और ICICI बैंक के कार्ड्स का यूज करके 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। अभी तक दोनों प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से सभी डील्स रिवील नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026