---Advertisement---

Apple Discount: महंगे MacBook और iPad को किफाएती दाम पर अपना बनाने का जबरदस्त चांस, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

Apple Discount: इस समर सीजन में काफी लोग ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं। कई कंपनियां अपनी आधिकारिक साइट पर और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर देती हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानकारी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको बता दें कि ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 24, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Apple Discount
Follow Us
---Advertisement---

Apple Discount: इस समर सीजन में काफी लोग ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं। कई कंपनियां अपनी आधिकारिक साइट पर और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर देती हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानकारी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको बता दें कि इन दिनों एप्पल कंपनी अपनी आफिशियल साइट पर एक खास सेल चला रही है। इस सेल के जरिए एप्पल प्रोडक्ट (Apple Discount) को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही पैसों की भी अच्छी-खासी बचत की जा सकती है। जानिए ऑफर की डिटेल।

Apple Discount की जानकारी

एप्पल अपने प्रीमियम और महंगे प्रोडक्ट को कम दाम पर अपने साथ लेकर जाने का मौका दे रहा है। एप्पल बैक टू यूनिवर्सिटी ऑफर के तहत मैकबुक और आईपैड पर डिस्काउंट दे रहा है। एप्पल का ये ऑफर 22 जून से लेकर 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर सिर्फ शिक्षकों और छात्रों के लिए ही वैध है। इस ऑफर के जरिए छात्र और शिक्षक एप्पल के महंगे प्रोडक्ट को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 120W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ गर्दा उड़ाने आ रहा है Redmi K60 Ultra, स्मार्टफोन की कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर!

इस तरह से मिल सकता है फायदा

एप्पल का ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास स्टूडेंट आईडी का होना जरूरी है। एक वैध स्टूडेंट आईडी के साथ आईपैड और मैकबुक को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, शिक्षक भी बैक टू यूनिवर्सिटी ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

जानें क्या है ऑफर

एप्पल मैकबुक एयर 13 एम1 की कीमत 99900 रुपये है, मगर इसे 89900 रुपये में अपने साथ लेकर जाया जा सकता है। एयर 13 एम2 की कीमत 114900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, मैकबुक एयर 15 एम 2 को 134900 रुपये की कीमत में नहीं, बल्कि 124900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके साथ ही मैकबुक प्रो के 13 इंच डिवाइस को 129900 की जगह 119900 रुपये, 14 इंच डिवाइस को 199900 की जगह 184900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 16 इंच वाले डिवाइस को 249900 रुपये की जगह 229900 रुपये में अपना बनाया जा सकता है।

आईपैड एयर पर भी छूट

इसके अलावा एप्पल आईपैड एयर पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 54900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर कई अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं। इन सब ऑफर के साथ ही क्रेडिट कार्ड पर भी 4000 रुपये का लाभ लिया जा सकता है।

ध्यान रहे एप्पल के इस ऑफर पर कभी भी बदलाव हो सकता है। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले अच्छे से चेक कर लें। ऑफर की अधिक डिटेल के लिए एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजीट करें।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: मच अवटेड बाइक Bajaj Triumph इस दिन से भरेगी फर्राटा, जबरदस्त खूबियों के साथ जानिए कितनी हो सकती है कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026