---Advertisement---

Apple iPhone 16 Pro Max पर Flipkart Big Saving Days Sale में बंपर छूट, 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ मिलती है A18 Pro चिपसेट

Apple iPhone 16 Pro Max: Flipkart Big Saving Days Sale में एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स पर बंपर छूट मिल रही है। इसमें 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ A18 Pro चिपसेट मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Apple iPhone 16 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 16 Pro Max: एप्पल ने हाल ही में आईफोन 16ई को लॉन्च किया था। ऐसे में अगर आप भी आईफोन लेने की चाहत रखते हैं, तो आपको इस खबर से अच्छ-खासा मुनाफा हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart Big Saving Days Sale का आगाज हो चुका है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में कई स्मार्टफोन पर भारी-भरकम छूट मिल रही है। इस लिस्ट में एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स का नाम भी शामिल है। आईफोन 17 सीरीज आने से पहले यह एप्पल का टॉप वेरिएंट है। ऐसे में इसमें भर-भरकर दमदार खूबियों को जोड़ा गया है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल से एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स खरीदने पर हजारों रुपये का बचत हो सकती है।

Apple iPhone 16 Pro Max पर 6% की धांसू छूट

अगर आप एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स खरीदने के लिए कई शॉपिंग साइट्स छान चुके हैं और फिर भी कोई ऑफर नहीं मिला है, तो इस खबर से आपका काम बन सकता है। Flipkart Big Saving Days Sale में इस प्रीमियम फ्लैगशिप आईफोन वेरिएंट को धांसू डील में उतारा गया है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में इस मॉडल को 6% की छूट पर पोस्ट किया गया है।

ई-कॉमर्स साइट पर इसका एमआरपी 144900 रुपये बताया गया है। मगर ऑफर के तहत इसे 135900 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर करके घर पर मंगवाया जा सकता है। ऐसे में इस डील में सीधे तौर पर 9000 रुपये की सेविंग की जा सकती है। इतना ही नहीं, इसके अलावा कई बैंक ऑफर्स का भी लाभ भुनाया जा सकता है। शॉपिंग साइट पर Desert Titanium कलर ऑप्शन के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

Photo Credit: Flipkart
स्पेक्सएप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स
चिपसेटA18 Pro
स्क्रीन6.9 इंच
बैटरी4685 mAh
रैम-स्टोरेज8GB + 256GB
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा48MP + 48MP + 12MP
सेल्फी कैमरा12MP
Photo Credit: Flipkart

एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स में मिलती है 6.9 इंच की स्क्रीन

वहीं, प्रीमियम फ्लैगशिप Apple iPhone 16 Pro Max वेरिएंट की खूबियों की बात करें, तो इसमें कई धाकड़ फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जाती है। इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। Flipkart Big Saving Days Sale में बताया गया है कि इस वेरिएंट में A18 Pro चिपसेट दी गई है।

इसके साथ 8GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, इसके बैक पैनल पर 48MP का मेन कैमरा, 48 MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। एप्पल ने इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा जोड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल 7 से 13 मार्च 2025 तक चलेगी।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17T

मई 15, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra

मई 15, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

Vivo T5 Lite

मई 14, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मई 14, 2026

Redmi 17 5G

मई 14, 2026