---Advertisement---

Apple iPhone 16 Series में आ सकते हैं दो नए मॉडल, लीक जानकारी से हैरान हो जाएंगे आईफोन फैंस

Apple iPhone 16 Series: एप्पल ने बीते साल आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। ऐसे में अब कंपनी अपनी नई सीरीज पर तेजी से काम कर रही है। एप्पल आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। आईफोन लवर्स को नई सीरीज का इंतजार है। इसी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 21, 2024 2:10 अपराह्न

Apple iPhone 16 Series
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 16 Series: एप्पल ने बीते साल आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। ऐसे में अब कंपनी अपनी नई सीरीज पर तेजी से काम कर रही है। एप्पल आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

आईफोन लवर्स को नई सीरीज का इंतजार है। इसी बीच एक खास लीक जानकारी सामने आई है। लीक डिटेल जानकर फैंस काफी हैरान हो सकते हैं। जी हां, आगे इस खबर में जानिए क्या है अभी की लेटेस्ट अपडेट।

Apple iPhone 16 Series की लीक जानकारी

एप्पल की नई आईफोन सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन सीरीज में 3 नहीं बल्कि 5 मॉडल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस बार iPhone 16 Plus SE और  iPhone 16 SE मॉडल को भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

Apple iPhone 16 Series के अनुमानित स्पेक्स

मीडिया में लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों नए मॉडल्स में सिंगल पिल्ड-शेप्ड रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं, बाकी के तीन मॉडल्स में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आने की संभावना है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि iPhone 16 SE फोन में 6.1 इंच की स्क्रीन के साथ 90hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

iPhone 16 Plus SE 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ 60hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। इन डिवाइस में A18 Pro चिपसेट और आईओएस 18 का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, इन नए मॉडलों में पंच होल डिस्प्ले के साथ फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Apple iPhone 16 Series की संभावित खूबियां

इसके अलावा iPhone 16, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में पेरिस्कोप लेंस के साथ 5गुना ज्यादा ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिल सकती है। एप्पल अपनी नई सीरीज इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026