---Advertisement---

Apple iPhone 16 Series: क्या आईफोन 12 की तरह iPhone 16 में मिलेगा वर्टिकल रियर कैमरा? पढ़ें ताजा लीक्स

Apple iPhone 16 Series: भारत में एप्पल कंपनी की नई आईफोन सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो समझ में आता है कि एप्पल सितंबर के आसपास ही अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। ऐसे में अभी एप्पल आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) लॉन्च में अच्छा-खासा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2024 5:39 अपराह्न

Apple iPhone 16 Series
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 16 Series: भारत में एप्पल कंपनी की नई आईफोन सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो समझ में आता है कि एप्पल सितंबर के आसपास ही अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है।

ऐसे में अभी एप्पल आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) लॉन्च में अच्छा-खासा समय है। मगर इससे पहले कई तरह के दावे और लीक्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट लीक आईफोन लवर्स को हैरान कर सकता है।

Apple iPhone 16 Series में वर्टिकल रियर कैमरा?

लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईफोन 16 के रियर कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का बैक कैमरा लेआउट आईफोन 12 जैसा हो सकता है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल डिजाइन में आएगा। साथ ही सीरीज के टॉप वेरिएंट में ट्रिपल कैमर सेटअप मिलने की संभावना है। हालांकि, ये जानकारी पूरी तरह से लीक्स पर आधारित है। ऐसे में इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

एप्पल आईफोन 16 सीरीज की संभावित खूबियां

सोशल मीडिया पर लीक्स अनुसार, आईफोन 16 सीरीज में 5 मॉडल आ सकते हैं। इसमें iPhone 16 SE, iPhone 16 Plus SE, iPhone 16, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस अपकमिंग सीरीज में 6.8 इंच की OLED स्क्रीन के साथ 144hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी।

आईफोन 16 होगा AI फीचर्स से लैस!

साथ ही टॉप वेरिएंट्स में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी। डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32MP का दमदार कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इस सीरीज में ए18 चिपसेट के साथ आईओएस 18 का सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही एप्पल नई सीरीज में एआई फीचर्स भी देगी। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026