---Advertisement---

Apple iPhone 16 Series: क्या iPhone 16 Pro Max में मिलेगा अब तक का बेस्ट बैटरी बैकअप? लीक्स में सामने आई डिटेल

Apple iPhone 16 Series: स्मार्टफोन बाजार में एप्पल (Apple) कंपनी के आईफोन एक ब्रॉन्ड बन चुके हैं। ऐसे में हर आईफोन लवर को नए आईफोन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अपकमिंग एप्पल आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) के लॉन्च से पहले कई तरह की लीक डिटेल सामने आ रही हैं। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 13, 2024 1:14 अपराह्न

Apple iPhone 16 Series
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 16 Series: स्मार्टफोन बाजार में एप्पल (Apple) कंपनी के आईफोन एक ब्रॉन्ड बन चुके हैं। ऐसे में हर आईफोन लवर को नए आईफोन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अपकमिंग एप्पल आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) के लॉन्च से पहले कई तरह की लीक डिटेल सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro Max) में इस बार में सबसे अच्छा बैटरी बैकअप दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी डिटेल।

Apple iPhone 16 Series के iPhone 16 Pro Max की लीक डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 16 Pro Max में iPhone 15 Pro Max के मुकाबले बड़ी बैटरी लाइफ मिल सकती है। ऐसे में आईफोन 16 का बैटरी बैकअप 29 घंटे की बजाय 30 घंटे का हो सकता है। नया आईफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

iPhone 16 Pro Max की संभावित बैटरी

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि आईफोन 16 प्रो मैक्स में 5 फीसदी बड़ी बैटरी दी जाएगी। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रो मैक्स मॉडल में 4676mah की बैटरी मिल सकती है। वहीं, खबरों में बताया जा रहा है कि आईफोन 16 प्रो मैक्स में बड़ी साइज की स्क्रीन दी जाएगी। इसमें 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ नया सॉफ्टवेयर और नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।

iPhone 16 Pro Max की लीक खूबियां

लीक हुई जानकारी में दावा किया जा रहा है कि इस आईफोन में 8GB रैम के साथ ए18 प्रो बायोनिक चिप मिल सकती है। डिस्प्ले में 144hz की रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है। डिवाइस में 50MP का ट्रिपल कैमरा मिलने की संभावना है। फोन को टाइटेनियम फ्रेम के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। नई आईफोन सीरीज सितंबर में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026