---Advertisement---

Apple iPhone 17: 64MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 35W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर, डिस्प्ले और बैटरी कैपेसिटी में हो सकता है इजाफा

Apple iPhone 17: आगामी एप्पल आईफोन 17 वेरिएंट में 64MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 35W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर मिल सकता है। लीक में दावा किया गया है कि डिस्प्ले और बैटरी कैपेसिटी में इजाफा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 1:55 अपराह्न

Apple iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17: आईफोन प्रेमियों के बीच बैचेनी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, तो आपको बता दें कि लगभग रोजाना एप्पल की आगामी आईफोन 17 सीरीज से जुड़ी कोई नई अपडेट सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक में एक नहीं, बल्कि कई सारे नए खुलासे हुए हैं। जी हां, अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज आते ही धमाल मचा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे की वजह है कि आईफोन 17 सीरीज के बेस वेरिएंट यानी एप्पल आईफोन 17 में भी काफी जोरदार खूबियों को शामिल किया जा सकता है।

एप्पल आईफोन 17 में तहलका मचा सकता है 64MP का प्राइमरी कैमरा

कई लेटेस्ट लीक के अनुसार, आगामी Apple iPhone 17 वेरिएंट का कैमरा फोटोग्राफी लवर्स को क्रेजी कर सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन के बैक साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप काफी आकर्षक लुक के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें 64MP का OIS प्राइमरी कैमरा लड़कियों का दिल जीत सकता है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस एंट्री ले सकता है। वहीं, खबरों के मुताबिक, इस फोन में पहली बार 24MP का फ्रंट शूटर देखने को मिल सकता है। आईफोन का कैमरा पहले से ही काफी पॉपुलर है। ऐसे में यह और बेहतर होने की संभावना है।

Apple iPhone 17 की डिस्प्ले और बैटरी में होगा इजाफा!

लीक खबरों के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 वेरिएंट में बड़ी डिस्प्ले और बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईफोन 17 वेरिएंट में 6.7 इंच की LTPO OLED स्क्रीन आने की संभावना है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी क्षमता के साथ 35W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ 7.5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन में एप्पल अपनी इनहाउस वाईफाई-7 चिप भी जोड़ सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 की लीक खासियतें
चिपसेटA19
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट120Hz
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी4500W
बैक कैमरा64MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

Apple iPhone 17 Price in India

खबरों के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 का दाम इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 की इंडिया में कीमत 89999 रुपये रहने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Launch Date

अगर टेक कंपनी एप्पल के बीते कुछ ट्रेंड पर नजर डालें, तो एप्पल कंपनी अपनी अगली आईफोन सीरीज को सितंबर में पेश कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 की लॉन्च डेट सितंबर हो सकती है। मगर अभी तक एप्पल ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026