---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: नॉच डिजाइन, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, टाइटेनियम फ्रेम के साथ मिल सकता है A19 चिपसेट; जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Air: एप्पल आईफोन 17 एयर में नॉच डिजाइन, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, टाइटेनियम फ्रेम दिया जा सकता है। इसे A19 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2025 6:37 अपराह्न

Apple iPhone 17 Air
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: एप्पल आईफोन 17 सीरीज का इंतजार सभी को है। मगर सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट की हो रही है। इस आईफोन को अभी तक कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह आईफोन वेरिएंट एप्पल का सबसे पतला आईफोन हो सकता है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईफोन 17 एयर में नॉच डिजाइन दिया जा सकता है। iPhone 17 Air Launch Date को लेकर काफी हो-हल्ला देखने को मिल रहा है। आईफोन 17 एयर लॉन्च डेट अप्रैल 2025 होने की संभावना जताई जा रही है।

Apple iPhone 17 Air में मिल सकता है ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर

अगर हालिया लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर में काफी पतली डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी आने की आशंका जताई जा रही है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर में आईफोन की लॉक स्क्रीन मंद तौर पर चालू रहती है। ऐसे में आईफोन यूजर्स बिना आईफोन अनलॉक किए टाइम, नोटिफिकेशन और विजेट की डिटेल जान सकते हैं।

लीक खबरों के अनुसार, एप्पल इस वेरिएंट को टाइटेनियम फ्रेम के साथ मार्केट में उतार सकता है। iPhone 17 Air Launch Date को लेकर दावा किया जा रहा है कि मई 2025 तक यह दस्तक दे सकता है। आईफोन 17 एयर लॉन्च डेट मई 2025 होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 एयर की अनुमानित खूबियां
प्रोसेसरA19
स्क्रीन6.9 इंच
बैटरी3279mah
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 एयर में धूम मचाएगी 120Hz की रिफ्रेश रेट!

सोशल मीडिया पर लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Air वेरिएंट में A19 चिपसेट मिल सकती है। इसके साथ iOS 19 OS का सपोर्ट दिया जा सकता है। कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया है कि इस वेरिएंट में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। एप्पल कंपनी इस धांसू वेरिएंट में फेस आईडी फीचर को शामिल कर सकती है।

वहीं, इसके कैमरा स्पेक्स की बात करें, तो तमाम लीक में बताया जा रहा है कि इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है। साथ ही सेल्फी लवर्स के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। iPhone 17 Air Launch Date सितंबर 2025 होने की संभावना लगाई जा रही है। मगर अभी तक आईफोन 17 एयर लॉन्च डेट के संबंध में टेक कंपनी की ओर से कुछ भी अंतिम नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026