---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air की लेटेस्ट लीक से गदगद हो जाएंगे आईफोन प्रेमी, दीवाना बना सकता है बैक पैनल का डिजाइन; जानें संभावित प्राइस

Apple iPhone 17 Air: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर स्मार्टफोन का लेटेस्ट लीक डिजाइन सामने आ गया है। इसके बैक पैनल पर काफी दमदार लुक मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत लीक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 9, 2025 6:05 अपराह्न

Apple iPhone 17 Air
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: पिछले साल से ही ऐसी चर्चा चल रही है कि एप्पल कंपनी अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में नया वेरिएंट ला सकता है। इसका नाम एप्पल आईफोन 17 एयर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अभी तक इसके कई सारे लीक्स सामने आ चुके हैं। मगर लेटेस्ट लीक आपके होश उड़ा सकता है। अगर आप आईफोन प्रेमी हैं, तो आपको ताजा लीक्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। वरना आपको पछतावा हो सकता है।

एप्पल आईफोन 17 एयर का लीक डिजाइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Mark 1’ अकाउंट से Apple iPhone 17 Air का डिजाइन रिवील हुआ है। एप्पल आईफोन 17 एयर के बैक साइड पर सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट भी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ग्लास फ्रेम के साथ रियर लुक दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एप्पल कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। ऐसे में इसका वजन भी 180 ग्राम के करीब रहने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 एयर की संभावित बैटरी कैपेसिटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Apple iPhone 17 Air में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और धमाकेदार ब्राइटनेस लेवल दिया जा सकता है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में A19 चिप के साथ iOS 26 का सपोर्ट मिलने की संभावना है। एप्पल इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 2800mAh की बैटरी के साथ 15W का वायर्ड चार्जर आ सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 एयर की लीक खूबियां
चिपसेटA19
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.6 इंच
बैटरी2800mAh
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Apple iPhone 17 Air Price in India

ताजा लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर की इंडिया में कीमत 99900 रुपये होने की उम्मीद है। इसका दाम 10999 रुपये तक जाने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Air Launch Date in India

इंटरनेट पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि एप्पल अपने पुराने ट्रेंड को फॉलो करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 एयर की इंडिया में लॉन्च डेट सितंबर 2025 होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक एप्पल ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026