---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: A19 Pro चिपसेट देगी पावरफुल परफॉर्मेंस, कैमरा और डिस्प्ले में होंगे ये खास बदलाव, जानें लीक प्राइस

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में A19 Pro चिपसेट मल्टीटास्किंग का काम आसान कर सकती है। इस आईफोन में धांसू परफॉर्मेंस के साथ कैमरा और डिस्प्ले में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 4, 2025 11:45 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: टेक कंपनी एप्पल अपने पुराने फॉर्मूले पर कायम रही, तो नई आईफोन सीरीज सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है। अभी तक एप्पल ने अपनी आगामी आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। मगर फिर भी इंटरनेट भी आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर भिन्न-भिन्न प्रकार की रिपोर्ट्स भरी हुई है। ऐसे में अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को लेकर खास जानकारी का खुलासा हुआ है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट 8 से 12 सितंबर 2025 के आसपास रह सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 169999 रुपये रहने की आशंका है। हालांकि. यह जानकारी अफवाहों पर आधारित है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का प्रोसेसर देगा धाकड़ परफॉर्मेंस

हालिया लीक्स की मानें, तो आगामी Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि इसमें A19 Pro प्रोसेसर में बेहतर स्पीड और बढ़िया GPU देखने को मिल सकता है। इससे आईफोन की परफॉर्मेंस बढ़िया होने की संभावना है। इसके साथ iOS 26 ओएस का सपोर्ट आईफोन यूजर्स को कई दमदार फीचर्स प्रदान कर सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
प्रोसेसरA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में तहलका मचा सकते हैं कैमरा स्पेक्स

जानकारी के अनुसार, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max मॉडल में प्रोमोशन डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और सुपर OLED स्क्रीन की क्षमता से यूजर्स का व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बदल सकता है। वहीं, इस वेरिएंट के कैमरा स्पेक्स में बैक पैनल पर 48MP का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि कैमरा बंप का डिजाइन बदला हुआ हो सकता है। साथ ही फ्रंट में 24MP का वाइड सेल्फी सेंसर यूजर्स की मौज करा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026