---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: यकीन करना मुश्किल, मगर अपकमिंग टॉप आईफोन वेरिएंट में होंगे ये 3 आलीशान बदलाव; जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में एक नहीं, बल्कि कई खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आईफोन यूजर्स को पहले से अधिक सुविधा मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2025 12:49 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: पुराने आईफोन से बोर हो गए हैं? तो आपके लिए नया आईफोन जल्द ही आ रहा है। जी हां, अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि एप्पल ने अपनी नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज का औपचारिक ऐलान कर दिया है। अगले कुछ दिनों में नए आईफोन से पर्दा हट जाएगा। ऐसे में नया आईफोन खरीदने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को लेकर ताजा लीक्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप मॉडल में कई बदलाव हो सकते हैं।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

बता दें कि एप्पल आईफोन 17 को लेकर 9 सितंबर 2025 को मेगा इवेंट होगा। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट इसी दिन संभव है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

इंटरनेट पर कई लीक्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का इंडिया में दाम इस बार थोड़ा ज्यादा रह सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए 174999 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की डिस्प्ले में होगा बड़ा चेंज

कई हालिया लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Pro Max में इस बार सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले में मिल सकता है। कंपनी टॉप वेरिएंट में 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ प्रोमोशन डिस्प्ले की सुविधा जोड़ सकती है। इससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग अनुभव हो सकता है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की बैटरी में मिल सकता है बदलाव

सोशल मीडिया पर कई लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Pro Max में बैटरी में भी खास सुविधाओं को शामिल किया जा सकता है। इसकी कैपेसिटी में इजाफा करते हुए इसमें 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही एडवांस तकनीक से लैस 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर आ सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे में होंगे खास अपग्रेड्स

वहीं, आगामी Apple iPhone 17 Pro Max के कैमरे में 48MP का ट्रिपल सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ ही फ्रंट में 24MP का सेल्फी लेंस जोड़ा जा सकता है। इससे यूजर्स को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस मिल सकता है। मगर फिलहाल एप्पल ने किसी भी खूबी को कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026