---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: लॉन्च से पहले सभी वेरिएंट का Price हुआ लीक, आते ही राज करेंगे कैमरा समेत ये 3 हाईक्लास फीचर्स; जानें डिटेल

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का दाम इस बार थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है। इसके लॉन्च से पहले इसके दमदार फीचर्स लीक हुए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2025 1:56 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एक हफ्ते से कम का इंतजार, फिर दुनिया के सामने आ जाएगा अब तक का सबसे पावरफुल आईफोन। जी हां, एप्पल कंपनी औपचारिक तौर पर नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन सीरीज का ऐलान कर चुकी है। कंपनी के सीईओ टिम कुक इसकी आधिकारिक पुष्टि कर चुके हैं। इसी बीच एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के लॉन्च से पहले इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत की जानकारी लीक हो गई है। आइए फटाफट जानते हैं क्या है पूरी डिटेल।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

मचअवेटिड एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 तय की गई है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी शेयर की है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price

कई लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का प्राइस 174900 रुपये से शुरू होगा। यह दाम इसके 8GB रैम वेरिएंट का हो सकता है। वहीं, 12GB रैम वेरिएंट का दाम 179900 रुपये रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 12GB रैम वेरिएंट के अन्य विकल्प का दाम 184900 रुपये होने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का संभावित धाकड़ कैमरा सेटअप

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple iPhone 17 Pro Max में पीछे की तरफ 48MP के तीन सेंसर दिए जा सकते हैं। टेक कंपनी इसमें OIS, ऑटो फोकस, ऑप्टिकल जूम, डिजिटल जूम और एआई पावर्ड खूबियां शामिल कर सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में इस बार तहलका मचाएगी पावरफुल बैटरी

लीक्स की मानें, तो Apple iPhone 17 Pro Max में बैटरी की क्षमता को बढ़ाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टॉप वेरिएंट में 5100mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर यूजर्स को पसंद आ सकता है। साथ में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी शामिल की जा सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
चार्जर35W
बैक कैमरा48MP+48MP+48MP
फ्रंट कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की स्क्रीन में आएगा बड़ा अपग्रेड

उधर, कई ताजा लीक्स में दावा किया जा रहा है कि Apple iPhone 17 Pro Max में इस बार डिस्प्ले में खास बदलाव होने वाला है। कंपनी टॉप वेरिएंट में 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ प्रोमोशन डिस्प्ले की सुविधा जोड़ सकती है। इससे आईफोन में सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। फिलहाल एप्पल ने किसी भी फीचर को कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026