---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: इस बार थोड़ा अधिक खर्च करना होगा! लीक में 256GB वेरिएंट की कीमत का खुलासा, क्या बैटरी में होगा बड़ा अपग्रेड?

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के 256GB वेरिएंट की लीक कीमत का खुलासा हो गया है। ऐसे में आईफोन लवर्स को बड़ा झटका लग सकता है। इस मॉडल को खरीदने के लिए जेब पर ज्यादा बोझ डालना पड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 30, 2025 12:46 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ऐसे में टेक मार्केट में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वो है एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स। जी हां, कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस बार एप्पल का टॉप मॉडल खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

टेक कंपनी के सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लॉन्च डेट की जानकारी दी है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 रखी गई है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price

पिछले कुछ टाइम में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर कई तरह की लीक खबरें सामने आ चुकी हैं। ‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के 256GB वेरिएंट की कीमत 164990 रुपये रह सकती है। जबकि एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स का दाम 144990 रुपये निर्धारित किया गया था। ऐसे में अपकमिंग आईफोन के लिए थोड़ी अधिक कीमत देनी पड़ सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की बैटरी में मिल सकता है बड़ा बदलाव

इंटरनेट पर कई लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी Apple iPhone 17 Pro Max की बैटरी में कुछ खास चेंज देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में बैटरी बूस्ट, एआई पावर्ड बैटरी सपोर्ट, पावर एफिशियंसी समेत कई अन्य जानदार खूबियों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, बैटरी की क्षमता 4900mAh रह सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.6 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में नजर आएगा नए डिजाइन का कैमरा सेटअप

उधर, कई लेटेस्ट लीक्स पर भरोसा करें, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max में 6.6 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट को जोड़ा जा सकता है। साथ ही डिस्प्ले में बेहतर रिजॉल्यूशन और बढ़िया ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसके अलावा रियर पैनल पर नए डिजाइन का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलने की संभावना है। मगर अभी तक एप्पल ने किसी फीचर को ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026