---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: मैक्स वेरिएंट की लीक कीमत जानकर लग सकता है झटका, ये 3 धांसू अपडेट बदल देंगे आईफोन यूजर्स का एक्सपीरियंस

Apple iPhone 17 Pro Max: इंटरनेट पर बहुत सारे आईफोन फैन्स एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की प्राइस खोज रहे हैं। ऐसे में इसकी लेटेस्ट लीक कीमत आपको दुखी कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 29, 2025 11:56 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछली कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि एप्पल अपने ट्रेंड पर कायम रहेगी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एप्पल की नई आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज सितंबर 2025 में दस्तक देगी। ऐसे में फिलहाल थोड़ा टाइम बाकी है, मगर इंटरनेट पर अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स स्मार्टफोन वेरिएंट की अफवाहों की भरमार हो चुकी है। ऐसे में एक ताजा रिपोर्ट आईफोन यूजर्स को झटका दे सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट 8 से 15 सितंबर 2025 के बीच होने की आशंका है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

इंटरनेट पर चल रहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत में इजाफा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 179999 रुपये रह सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में गर्दा उड़ाएंगे ये 3 अपडेट्स

कई लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में 3 अपडेट आईफोन यूजर्स का एक्सपीरियंस हमेशा के लिए बदल देंगे।

  • अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज के टॉप वेरिएंट की स्क्रीन काफी धांसू रहने वाली है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में प्रोमोशन डिस्प्ले के साथ बेहतर ब्राइटनेस और 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।
  • एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में पहली बार बड़ी बैटरी जोड़ी जा सकती है। इसमें 5100mAh की बैटरी के साथ 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर यूजर्स को बड़ी राहत प्रदान कर सकता है।
  • मैक्स वेरिएंट के बैक पैनल पर नए डिजाइन का कैमरा बंप मिल सकता है। साथ ही 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मोबाइल फोटोग्राफी में नई क्रांति लाने का काम कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 24MP का सेल्फी सेंसर धूम मचा सकता है।
स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की अनुमानित खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100 mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
फ्रंट कैमरा24MP

हालांकि, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट की ये सभी अपडेट सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं। टेक दिग्गज एप्पल ने अभी तक आगामी आईफोन 17 सीरीज को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026