---Advertisement---

तैयार हो जाइए सबसे बड़े सरप्राइज के लिए, Apple iPhone 18 Pro में मिलेंगे यह रोमांचक अपग्रेड्स; डिटेल जानकर झूम उठेंगे आप!

Apple iPhone 18 Pro: एप्पल आईफोन 18 प्रो में यह बदलाव आपको दीवाना बना सकते हैं। कंपनी ने इसे खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में आप भी तैयार हो जाइए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2026 12:53 अपराह्न

Apple iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro: अभी भी एप्पल आईफोन 18 प्रो लॉन्च होने में करीब 5 महीने का वक्त बचा है। मगर लोगों पर अभी से इसका खुमार देखने को मिल रहा है। फोन मेकर एप्पल इस बार की आईफोन सीरीज को लेकर कुछ खास योजना बना रही है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फ्लैगशिप आईफोन में यूनिक स्टाइल के साथ आकर्षक खूबियां देखने को मिल सकती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसकी जोरो-शोरों से चर्चा चल रही है।

एप्पल आईफोन 18 प्रो में मिलेगी एडवांस चिपसेट

ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो में एक से बढ़कर एक अपग्रेड शामिल किए जा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा सुधार चिपसेट में हो सकता है। कंपनी इसमें ए20 प्रो प्रोसेसर जोड़ सकती है, जिसमें नई एआई पावर्ड खूबियां भी देखने को मिल सकती है। इससे यूजर्स को फास्ट और बढ़िया परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में होगा बड़ा बदलाव

कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी इसमें एक बार फिर ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल जोड़ सकती है। मगर इसके प्राइमरी सेंसर में डीएसएलआर जैसा लेंस देखने को मिल सकता है, जिससे आईफोन का फोटोग्राफी लेवल पहले से भी बेहतर होने का अनुमान है। साथ ही आगे की तरफ 24एमपी का सेल्फी सेंसर मिल सकता है। इसमें भी लेंस को बड़ा करने की चर्चा है।

आकर्षक होगा डिजाइन और स्टाइल

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें छोटा डायनामिक आइलैंड आने की संभावना है। साथ ही अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। कंपनी इसमें डार्क चेरी (गहरा लाल), सिल्वर, हल्का नीला, गहरा ग्रे जैसे कलर विकल्प शामिल कर सकती है।

क्या है लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल?

उधर, एप्पल आईफोन 18 प्रो की कीमत की बात करें, तो इसका दाम 169999 रुपये से शुरू हो सकता है। कंपनी इसे सितंबर मिड तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026

Realme P4R 5G

जून 10, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जून 9, 2026

Honor X80 Pro Max

जून 9, 2026

Apple WWDC 2026

जून 9, 2026

 Samsung Galaxy S27 Pro

जून 8, 2026