---Advertisement---

OnePlus Ace 6 Ultra: तेज तर्रार बैटरी ही नहीं बल्कि ये खूबियां भी गेमर्स की कराएंगी बल्ले-बल्ले ! लॉन्च से पहले जानें सभी लीक्स

OnePlus Ace 6 Ultra: वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 8600mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही दमदार प्रोसेसर और अन्य प्रीमियम फीचर्स मिलने की खबर है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 5:12 अपराह्न

OnePlus Ace 6 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Ace6 Ultra : वनप्लस 28 अप्रैल 2026 को बेहद पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वनप्लस Ace6 अल्ट्रा की लॉन्चिग अभी सिर्फ चीन में हो रही है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसे बहुत जल्द भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। वनपल्स का ये अपकमिंग फोन अपनी हैवी बैटीर, सेफ्टी और गेमिंग के पावरफुल फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। जिन लोगों को भी फोन पर हैवी गेम खेलने का शौक है, उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

OnePlus Ace6 Ultra की कैसी हो सकती है बैटरी?

वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 8600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। 60 मिनट में फुल चार्ज करने के लिए 120W SuperVOOC फास्ट चार्जर मिल सकता है।बैटरी को खराब होने से बचाने के लिए बैटरी हेल्थ इंजन मिल सकता है। इसमें कंपनी 50W वायरलेस चार्जिंग दे सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन से 8 घंटे तक नॉनस्टॉप गेमिंग की जा सकती है। लीक्स की मानें तो 10 मिनट की चार्जिग पर 2 घंटे तक गेम खेला जा सकता है। अगर सच में वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा  मोबाइल में ये फीचर्स मिल जाते हैं तो यूजर्स की बल्ले-बल्ले होना तय है। गेमर्स के लिए बाईपास चार्जिंग मिल सकती है।

वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

OnePlus Ace6 Ultra स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78-इंच की 1.5K BOE OLED स्क्रीन मिल सकती है। ये डिस्प्ले गेम के स्मूथ के साथ सुपरफास्ट बनाएगा।
कैमरा50MP के प्राइमरी OIS सेंसर के साथ आ सकता है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।
प्रोसेसरDimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगधूल, पानी और टूट-फूट से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग मिल सकती है।
3D लाइटिंग इफेक्टफोन के बैक पैनल पर 3D लाइटिंग इफेक्ट मिल सकते हैं।
गेमिंग फीचर्सगेमिंग के लिए अलग से डेडिकेटेड G2 Pro Wi-Fi चिप , Strix G15 गेमिंग कंट्रोलर , 6K एरिया वाला ग्लेशियर वीसी कूलिंग सिस्टम, और गेमिंग के लिए 360-डिग्री एंटीना सिस्टम मिल सकता है।

 

वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत और स्टोरेज वेरियंट

अभी तक OnePlus Ace 6 Ultra फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इसे चीन में 12GB , 16GB और 24GB की रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। ये संभावित कीमत 46000, 52000 से लेकर 61000 हजार के आस-पास हो सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

जुलाई 31, 2026

Redmi Note 17 5G

जुलाई 31, 2026

Nothing Phone (4a)

जुलाई 31, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जुलाई 30, 2026

Redmi K100

जुलाई 29, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

जुलाई 29, 2026