Apple iPhone 18 Pro Max को सबसे एडवांस बनाएंगे ये 3 अपग्रेड्स, लीक्स जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आईफोन प्रेमी; जानें क्या है संभावित प्राइस?

Apple iPhone 18 Pro Max: एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में 3 धमाकेदार फीचर्स देखने को मिल सकते है। इससे यूजर्स को काफी लाभ होने की आशंका है। इसका अनुमानित दाम सामने आया है।

Apple iPhone 18 Pro Max

Photo Credit: Google

Apple iPhone 18 Pro Max: अगर एप्पल कंपनी के अब तक के ट्रेंड को देखें, तो साफ है कि टेक मेकर हर साल सितंबर में ही अपनी नई आईफोन सीरीज लॉन्च करती है। ऐसे में अभी नई आईफोन सीरीज में काफी समय है। मगर एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स की चर्चा लंबे वक्त से इंटरनेट पर खबरें बना रही है। आईफोन लवर्स को अब तक कई जानकारी मिल चुकी हैं। हालांकि, ताजा लीक्स आपको हैरान कर सकती है, जिसमें बताया गया है कि अपकमिंग टॉप नॉच आईफोन में 3 ताकतवर अपग्रेड्स मिल सकते हैं।

एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में छोटा डायनामिक आइलैंड

कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में 35 फीसदी छोटा डायनामिक आइलैंड देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि वर्तमान डायनामिक आइलैंड का साइज 20.7mm चौड़ा है। मगर नए आईफोन में 13.5mm की चौड़ाई दी जा सकती है। ऐसे में स्क्रीन पर कम काला एरिया और ज्यादा साफ-सुथरी इमर्सिव डिस्प्ले मिल सकती है। इससे यूजर्स को बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

ए20 प्रो चिपसेट होगी ज्यादा एडवांस

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में ए20 प्रो चिपसेट 15 फीसदी अधिक फास्ट होगी। इससे आईफोन में मौजूद ऐप्स की रफ्तार बढ़ जाएगी। साथ ही भारी गेमिंग और अच्छी वीडियो एडिटिंग के साथ दमदार एआई फीचर्स भी बढ़िया से काम कर सकते हैं। साथ ही इस चिप से बैटरी की क्षमता में भी 30 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। इससे समान बैटरी ज्यादा बैकअप और कम हीटिंग के साथ आ सकती है।

वेरिएबल अपर्चर वाला मेन लेंस

इसके अलावा, लीक्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में वेरिएबल अपर्चर वाला मुख्य लेंस दिया जा सकता है। यह लेंस खुद ही फिजिकली खुलता-बंद होता है, जैसा कि डीएसएलआर में होता है। अभी तक आईफोन में फिक्स्ड अपर्चर देखने को मिलता है।

क्या है अपकमिंग आईफोन की संभावित कीमत?

लीक्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स का शुरुआती प्राइस 149999 रुपये रखा जा सकता है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट का दाम 179999 रुपये तक जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे सितंबर के दूसरे वीक में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Exit mobile version