---Advertisement---

Apple Scary Fast Event 2023: एप्पल ने Scary Fast इवेंट का किया ऐलान, लॉन्च किए जा सकते हैं ये दमदार गैजेट्स

Apple Scary Fast Event: एप्पल ने Scary Fast इवेंट का किया ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 31 अक्टूबर को होने वाला है। इसमें कंपनी कई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 25, 2023 9:03 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 26, 2023 1:29 अपराह्न

Apple Scary Fast Event
Follow Us
---Advertisement---

Apple Scary Fast Event: एप्पल ने Scary Fast इवेंट की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी कई डिवाइस लॉन्च करके लोगों को तोहफा दे सकती है। इवेंट में Macbook से लेकर कई गैजेट्स पेश किए जा सकते हैं। इस इवेंट के लिए 31 अक्टूबर की डेट निर्धारित की गई है। हम यहां इसी इवेंट की पूरी डिटेल आपको बताने वाले हैं कि इस इवेंट कहां आयोजित किया जाने वाला है और इसे लाइव देखने को लिए क्या करना होगा।

कब होगा इवेंट और कहां देख पाएंगे

इस इवेंट का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए सुबह 5:30 बजे का टाइम निर्धारित किया गया है। इस इवेंट को देखने के लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या फिर कंपनी की साइट पर जाना होगा। इसके अलावा इवेंट को एप्पल टीवी ऐप पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

क्या हो सकता है लॉन्च

एप्पल की तरफ से भले ही इवेंट के बारे में जानकारी दे दी गई है लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि इवेंट के दौरान क्या-क्या गैजेट्स लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि जो टीजर साझा किया गया है। उससे संकेत मिलता है कि इस बार कंपनी मैकबुक लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है स्केरी फास्ट इवेंट के दौरान MacBook Air लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इवेंट के दौरान 24 इंच के स्क्रीन साइज में मैक भी लॉन्च किया जा सकता है।

मिल सकती है नई चिप

बता दें कि एप्पल ने इसी साल जनवरी 2023 में 14 और 16 इंच के दो मैकबुक मार्केट में पेश किए थे। इनमें टास्किंग के लिए M2 चिप प्रदान की गई थी। अब ऐसे में कहा जा रहा कि कंपनी की नई मैकबुक सीरीज में एम2 की जगह एम 3 की एंट्री हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026