---Advertisement---

Apple Self Service Repair: iPhone के खराब होने की टेंशन हुई खत्म, एप्पल ला रहा खास सर्विस

Apple Self Service Repair की सर्विस कंपनी लेकर आ रही है। जिसका लाभ यूजर्स को काफी मिलने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2023 5:39 अपराह्न

apple
Follow Us
---Advertisement---

Apple Self Service Repair: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार एप्पल के आईफोन या फिर अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना आम हो या फिर खास सभी का सपना होता है। लेकिन यूजर्स को सबसे बड़ी समस्या तब आती है, जब उनके ये सामान खराब हो जाते हैं। क्योंकि इनकी रिपेयरिंग कराने में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एप्पल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रही है।

Apple Self Service Repair की सुविधा बढ़ाने जा रहा

कंपनी बहुत जल्द यूएस के बाद यूरोप के देशों के लिए Apple Self Service Repair टूल लेकर आ रही है। इसका लाभ उन लोगों को काफी अच्छा मिलेगा जो यूजर्स एप्पल के गैजेट्स चलाते हैं और उन्हें इनकी रिपेयरिंग की भी खास जानकारी है। Apple ने ये सर्विस अप्रैल 2022 में शुरू की थी। लेकिन अब अपनी ने सेल्फ सर्विस रिपेयर को बढ़ाने का प्लान बनाया है। ताकि उनके यूजर्स को एप्पल के गैजेट्स खराब होने पर किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और वो खुद ही ठीक कर लें। जिन लोगों को एप्पल के डिवाइस के खराब होने के बाद इन्हें सही कराने की जानकारी नहीं है वो रिपेयर के लिए सही स्टोर पर जा सकते हैं।

Apple Self Service Repair सर्विस इन डिवाइस के लिए उपलब्ध

अमेरिका में अभी ये सर्विस iPhone 15 M2-powered Mac models, 14-से 16-inch वाले MacBook Pro, 15-inch MacBook Air, Mac mini, Mac Pro, और Mac Studio जैसे गैजेट्स के लिए उपलब्ध है। ये सुविधा अब यूरोप के क्रोएशिया, डेनमार्क, ग्रीस, नीदरलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड जैसे 24 देशों और 22 भाषाओं में उपलब्ध होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026