---Advertisement---

ChatGPT के साथ काम करने वाले Jacob Coxon ने AI को क्यों कहा इंसानी जिंदगियों के लिए जुआ? जानें डरावने खुलासे

Jacob Coxon: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के वैज्ञानिक जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही एआई और इसे बनाने वाली कंपनियों पर हैरतअंगेज डरावने आरोप लगाए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 10, 2026 12:33 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2026 4:58 अपराह्न

Jacob Coxon
Follow Us
---Advertisement---

Jacob Coxon: पूरी दुनिया को आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस यानी की एआई की सौगात देकर काम आसान करने वाले वैज्ञानिक ही अगर इसे खतरा बताने लगे तो, सवाल उठते हैं। आपको बता दें, एआई बनाने वाले साइंटिस्ट अब खुद इसके प्रभावों को देखकर अब डरने लगा है। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI और मशहूर AI लैब एंथ्रोपिक में 3 साल तक मुख्य रिसर्चर रहे 27 वर्षीय जैकब कॉक्सन  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही इसके प्रभावों को लेकर डरावने खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि,  एआई साल 2030 तक लोगों की जिंदगी तबाह कर सकता है।

Jacob Coxon ने  एंथ्रोपिक से इस्तीफा देते हुए किया बड़ा खुलासा

जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा देते हुए कहा कि ‘इस दशक के अंत तक AI हम सबको खत्म कर सकता है’। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या मार्केटिंग का तरीका नहीं है, बल्कि एक वास्तविक और गंभीर खतरा है। एआई इंसानों की मदद के बिना खुद ही अपना नया और अधिक शक्तिशाली वर्जन सॉफ्टवेयर तैयार करने लगेगा। जिसके बाद ये इंसानों की जिंदगी को कंट्रोल करेगा। टेक कंपनियों के बड़े अधिकारी मीडिया के सामने बहुत संभलकर बोलते हैं ताकि लोग न डरें, लेकिन बंद कमरों में वे खुद इस भयानक तकनीक से थर-थर कांपते हैं। उन्हें इंसानों की चिंता से ज्यादा अपने प्रतिद्वंदी के आगे निकलने की है। उन्होंने डर जताते हुए कहा है कि, ‘सुपरह्यूमन एआई सिस्टम’ किसी भी चीज को हैक कर सकता है। वहीं, मिलिट्री और फाइनेंस के लिए खतरा साबित होगा। उनका ये भी कहना है कि, ये एआई आने वाले समय में इंसानों को खत्म कर सकता है।

जैकब कॉक्सन कौन हैं? 

जैकब कॉक्सन 27 साल के ब्रिटिश वैज्ञानिक हैं। वो फेमस एआई कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ के साथ काम रहे थे। लेकिन उन्होंने अचानक से 8 सितंबर 2026 को इस्तीफा देते हुए एआई को इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा बता दिया। जैकब ने करोड़ों रुपए और एक सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपने करियर के लिए चुनौती कड़ी कर ली है।यही सवाल लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि, एआई को बनाने वाला वैज्ञानिक ऐसा कर सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno 17

नवम्बर 6, 2026

Vivo X500

नवम्बर 5, 2026

Oppo Reno 17 Pro

नवम्बर 3, 2026

Vivo X500 Ultra

नवम्बर 2, 2026

iPhone Air 2

अक्टूबर 31, 2026

Huawei Pura 90 Plus

अक्टूबर 29, 2026