---Advertisement---

Apple WWDC 2026: क्या iPhone 18 में फीचर्स से ज्यादा AI होगा हाईटेक? एप्पल की मीटिंग बड़ी बातें

Apple WWDC 2026: एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने कई बड़े बदलाव का एलान किया है। जिसके कारण आईफोन 18 सीरीज पहले से ज्यादा स्मार्ट और हाईटेक हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2026 12:15 अपराह्न

Apple WWDC 2026
Follow Us
---Advertisement---

Apple WWDC 2026: एप्पल की अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज इस साल पेश हो सकती है। खबरों की मानें तो इस बार कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च कर सकती है। खबरें तो यहां तक चल रही है कि, एप्पल का पहला आईफोन फोल्ड भी इसी साल पेश करेगा। लेकिन इस बीच एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें कंपनी ने  एआई और सॉफ्टवेयर में होने वाले बड़े बदलावों की जानकारी दी है। जिसके बाद फैंस की उम्मीद बढ़ गई है कि, शायद इस बार 18 सीरीज में  उन्हें पहले से एडवांस एआई मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं, इस खास मीटिंग में क्या बड़े एलान हुए हैं?

Siri AI पहले से ज्यादा  हुआ स्मार्ट

एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में एलान हुआ है कि, इस बार सिरी एआई पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। Siri AI यूजर की आवाज से ही ईमेल या मैसेज लिख सकती है। ये बड़े बदलाव iPhone, Mac और iPad में हो सकते हैं। सिरी यूजर की आवाज और इमोशन पर काम करेगी। iCloud Shared Albums अब Android और Windows से साथ भी खुलेगा। ये कंपनी का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

एप्पल ने iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम में एप्पल इंटेलिजेंस को जोड़ दिया है। ये पहले के मुकाबले ज्यादा स्पीड से काम करेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस को भी बढ़ाएगा। जिसके कारण फोन की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है । एप्पल इंटेलिजेंस अब गूगल जेमिनी के साथ मिलकर काम करेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम में Liquid Glass डिजाइन एलिमेंट को जोड़ा गया है। जिसके कारण फोन के आईकन पहले से अच्छे दिखेंगे।

पैरेंटल कंट्रोल टूल से करें बच्चों की सुरक्षा

एप्पने इस बार बच्चों की सुरक्षा पर काम किया है। एप्पल के डिवाइस में कई सारे पैरेंटल कंट्रोल टूल जोड़ दिए गए हैं। जिसके कारण माता-पिता बच्चों पर फिल्टर करके उनकी जरुरत के हिसाब से कंटेन्ट दिखा सकेंगे। इसमें खासतौर पर कंटेंट फिल्टरिंग और Pause Device को जोड़ा गया है।

Safari में AI मिलने से बड़ा बदलाव

Safari में AI को जोड़ कर कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया है। वहीं, यूजर की सुरक्षा को देखते हुए अब एप्पल पासवर्ड अपने आप इसे अपडेट कर देगा। वीडियो ग्राफी को पहले से बेस्ट बनाने के लिए इसमें विजुअल इंटेलिजेंस को जोड़ा गया है। कैमरे में भी कई बड़े बदलाव कर दिए गए हैं।

iPhone 18 Series में क्या हो सकते हैं बड़े अपडेट?

आईफोन 18 सीरीज के मॉडल पहले से ज्यादा हाईटेक और स्मार्ट बनने वाले हैं। Siri AI और गूगल जेमिनी के एक होने से डिवाइस की परफॉर्मेंस काफी बढ़ गई है। इमेज प्लेग्राउंड और विजुअल इंटेलिजेंस मिलने से फोटो एंगल को यूजर अपनी मर्जी से बदल सकेगा। लिक्विड ग्लास मिलने से डिस्प्ले पहले से ज्यादा क्लियर दिखेगा। वहीं, डायनेमिक आइलैंड को पहले से छोटा कर दिया गया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Samsung Galaxy S27 Pro

जून 8, 2026

Apple Foldable iPhone

जून 8, 2026

iPhone 18 Pro

जून 6, 2026

Samsung Galaxy Z Flip 8

जून 6, 2026

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026