---Advertisement---

Artificial Intelligence: खुशखबरी! एआई बढ़ाएगा इंसानों की उम्र, क्या अब अमर हो जाएंगे लोग? खबर जानकर झूम उठेंगे आप

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अभी भी कई हैरान करने वाले कार्य कर रहा है। मगर अब एआई इंसानों की आयु बढ़ाने का काम भी कर सकता है। ऐसे में अब लोग 150 सालों तक जिंदा रह सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 27, 2025 1:18 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बिना आज के टाइम में कई काम करना कठिन हो सकता है। आप शायद नहीं जानते होंगे, मगर एआई ने धीरे-धीरे ने हर सेक्टर में अपनी पकड़ बना ली है। अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल कर रहे है तो, या फिर आप आईफोन चलाने वाले इंसान हो। आपको पंखे से लेकर स्मार्टटीवी और वॉशिंग मशीन से लेकर हर छोटे प्रोडक्ट में एआई देखने को मिल जाएगा। मगर हालिया रिपोर्ट आपको चौंका सकती है। ‘Data Society’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब एआई इंसानों की आयु बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में अब लोग 100 की बजाय 150 साल तक जीवित रह सकते हैं।

Artificial Intelligence बढ़ा देगा इंसानी जीवन की सीमा

रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानी शरीर इसलिए बूढ़ा होता है, क्योंकि हमारे सेल्स के अंदर का डीएनए धीरे-धीरे खराब होता है। जब भरपूर खाना, पानी और आराम मिलता है, तो शरीर नए सेल्स को ठीक करने के बजाय उन्हें बनाने पर ध्यान देता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने एक नया तरीका खोजा है। वे शरीर को हल्का सा ‘शॉक’ देते हैं, जिससे सेल्स खुद को रिपेयर करने लगते हैं। इसके लिए एक दवा का अभी ट्रायल चल रहा है। अगर यह ट्रायल सही तरीके से पूरा हो जाता है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा इंसानों को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस तरीके से इंसानी शरीर को नई जिंदगी मिल जाएगी।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नई तकनीक से इंसानों को बना सकता है अमर

मालूम हो कि अभी तक सीआरआईएसपीआर तकनीक का इस्तेमाल करके डीएनए में बदलाव किया जाता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए सिर्फ एक ही इमेज मिल पाती है। हालांकि, हकीकत में इंसानी खान-पान, तनाव और मौसम की वजह से डीएनए में लगातार बदलाव आता रहता है। ऐसे में फिलहाल एआई कमाल कर रहा है। एआई जीन की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है और सही टाइम पर सही इलाज बताता है।

ऐसे में एआई आने वाले टाइम में व्यक्तिगत तौर पर बेहतर उपचार बता सकता है। इससे हर इंसान को उसके हिसाब से इलाज मिलेगा और उसकी जिंदगी बेहतर हो सकती है। इस वजह से इंसान की आयु में भी इजाफा देखने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर इंसानी जीवन 100 साल तक चलता है। मगर इस नई तकनीक की वजह से इंसानों की उम्र अच्छी और खुशहाल होगी। ऐसे में लोग 150 साल तक अपनी जिंदगी जी पाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026