---Advertisement---

Artificial Intelligence से किन लोगों को लग रहा है सबसे ज्यादा डर? खौफ भूलकर जानें स्टार्टअप को एआई से कैसे मिल सकती है रफ्तार

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की लगातार बढ़ती ताकत के कारण काफी लोगों को अपनी नौकरी जाने का डर लग रहा है। ऐसे में आप इस खौफ को भूलकर स्टार्टअप को नई गति प्रदान कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 5:26 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: एआई मतलब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नाम सुनते या पढ़ते ही लोगों को ऐसा झटका लगता है, जैसे उन्होंने कोई भूत देख लिया हो। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एआई लाखों लोगों के डर की सबसे बड़ी वजह बन गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन एआई से खौफ खा रहा है? इसका जवाब काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, एआई से वही लोग खौफजदा है, जोकि इसका सबसे अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, अगर आप एआई का ज्यादा यूज करेंगे, तो आपको भी इससे डर लगना शुरू हो सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से किन लोगों को लग रहा है सबसे ज्यादा डर?

गौरतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कई क्षेत्रों में लोगों के लिए संभावनाओं के नए अवसर पैदा किए हैं। वहीं, दूसरी तरफ, इसकी बढ़ती ताकत ने कई कामगरों की नींद उड़ा दी है और अपनी नौकरी खोने का डर है। ‘Great Place To Work India’ की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 49% मिलेनियल्स, जोकि 30-45 वर्ष के कर्मचारी हैं, उनकी नौकरी अगले 3-5 वर्षों में एआई के कारण खतरे में पड़ सकती है। जबकि रिपोर्ट में बताया गया है कि 45 फीसदी जेन जी यानी युवा पीढ़ी के लोगों में भी अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से स्टार्टअप को दे सकते हैं नई गति

पिछले 1 साल के दौरान ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी चैटबॉट्स या एआई मॉडल्स की क्षमता में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में अब इससे डरना छोड़कर आपको एआई को अपनाना होगा। आप इसकी मदद से अपने स्टार्टअप को नई रफ्तार भी दे सकते हैं।

  • अगर आप किसी स्टार्टअप को चला रहे हैं, तो आप एआई की हेल्प से अपने काम की प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग, और कस्टमर सर्विस को ऑटोमेट कर सकता है, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
  • एआई की सहायता से आप 24 घंटे और 7 दिन अपने ग्राहकों को किसी भी सवाल का जवाब दे सकते हैं। बस आपको एक एआई चैटबॉट सेट करना होगा। इस फैसले से आपकी लागत कम हो सकती है।
  • किसी भी नए स्टार्टअप में एआई का इस्तेमाल करके मार्केट का ट्रेंड, ग्राहकों का बिहैवियर और कंपनी की रणनीतियों में एनालिसिस कर सकते हैं। इससे आपको अपने निर्णय लेने में मजबूती होगी।

इस बात का रखें खास ख्याल

आखिर में, अगर आप एआई के जरिए खुद को स्किल लैस कर रहे हैं, तो आपको इससे डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको एआई की नई-नई तकनीक को सीखना होगा। साथ ही अपनी भूमिकाओं को लगातार बढ़ाना होगा, जिससे आप खुद को एआई के साथ चला सकेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026