---Advertisement---

OPPO Find X9 Ultra: मोबाइल फोटोग्राफी में इससे बेहतर कुछ नहीं, भूल जाएंगे आईफोन! सिंगल चार्ज पर 2 दिन चलेगी बैटरी; जानें लीक्स

OPPO Find X9 Ultra: अगर आप फोन फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आपके लिए ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा मोबाइल जल्द ही जोरदार एंट्री मार सकता है। इसमें धाकड़ खूबियां मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 12:20 अपराह्न

OPPO Find X9 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X9 Ultra: मोबाइल के पिछले कैमरे से फोटो लेनी है, तो एप्पल कंपनी का आईफोन, सेल्फी लेनी है, तो आईफोन चाहिए। क्या आप अभी भी यही सोचते हैं कि आईफोन की फोटोग्राफी अभी भी सबसे ऊपर है? अगर हां, तो आप गलत हैं! जी हां, दरअसल, फोन मार्केट में कई आलीशान फोटोग्राफी मोबाइल आ चुके हैं। इस सूची में एक अपकमिंग मॉडल भी तहलका मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन की। यह फोन जल्द ही दमदार कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा का ताकतवर कैमरा बनाएगा दीवाना

कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी फोन ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में अब तक का सबसे धाकड़ कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 200एमपी का डबल कैमरा सेंसर दे सकती है, जिसमें 200एमपी का प्राइमरी लेंस और 200एमपी का टेलीफोटो सेंसर मिलने का अनुमान है।

साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल करने की तैयारी है। जबकि आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर मिलने की उम्मीद है। इसमें स्क्रीन फ्लैश भी मिल सकती है।इसमें कई एआई पावर्ड फीचर्स यूजर्स को हैरान कर सकते हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इसका कैमरा सेटअप आईफोन फोटोग्राफी को कड़ी टक्कर दे सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

वहीं, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग मोबाइल ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में बैटरी की कोई चिंता नहीं होगी। कंपनी इसमें 7050mAh की बैटरी क्षमता के साथ 100W का वायर्ड चार्जर देखने को मिल सकता है। फोन निर्माता इसकी बैटरी में एडवांस तकनीक को जोड़ सकती है, जिससे बैटरी की एफिशियंसी काफी बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी इस मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आने का अनुमान है। फोन में 6.82 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की ब्राइटनेस आने की संभावना है।

कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

उधर, ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा का शुरुआती दाम 109990 रुपये रहने की आशंका है। कंपनी इसे मई में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। जबकि यह मोबाइल चीन में लॉन्च हो चुका है। मगर इंडिया में कब तक एंट्री लेगा, इस संबंध में अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026

Realme P4R 5G

जून 10, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जून 9, 2026

Honor X80 Pro Max

जून 9, 2026