---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8 फोल्डेबल फोन खरीदने से पहले जानें, किन यूजर्स के लिए है सबसे बेस्ट?

Samsung Galaxy Z Fold 8 : सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसमें कंपनी ने कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो खूबी जरुर जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 23, 2026 4:57 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Fold 8
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8:  सैमसंग ने 22 जुलाई 2026 को अपना बेहद पावरफुल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।  सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन की सेल 4 अगस्त 2026  से शुरु हो रही है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं इससे जुड़ी हुई खास बातें आपको जरुर पता होना चाहिए। ये एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन है।  जिसमें एक से बढ़कर एक प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। ये ‘पासपोर्ट स्टाइल’ वाइड डिजाइन वाला फोन है। ये अब तक सबसे हल्का फोल्डेबल फोन है। जिसमें Flex Titanium और जीरो क्रीज डिस्प्ले मिल रही है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 किन यूजर्स के लिए है वरदान?

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 मोबाइल का यूज वैसे तो सभी लोग कर सकते हैं। लेकिन ये सबसे ज्यादा फायदेमंद बिजनेस प्रोफेशनल्स और कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए है। 7.6 इंच का बड़ा मेन डिस्प्ले एक मिनी-लैपटॉप या टैबलेट की तरह काम करता है, जिससे काम करना बेहद आसान हो जाता है। इससे एक्सेल शीट्स और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन करना बेहद आसान है। वहीं, हैवी मल्टीटास्कर्स भी इसे ले सकते हैं। इससे ये 3-4 ऐप्स को अलग-अलग विंडोज में बिना किसी लैग के लिया जा सकता है। ये फोन टेक लवर्स और इनोवेटर्स के लिए भी बेस्ट है। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी इसे खरीद सकते हैं। क्योंकि इससे APU Codecs और 8K वीडियो बनाई जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य फीचरस

Samsung Galaxy Z Fold 8स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले7.6 इंच की फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X की मेन डिस्प्ले मिल रही है। 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन दी गई है। ये तेज धूप में भी काम करती है।
सेफ्टी फीचर्सSamsung Knox Matrix और Knox Vault जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। डेटा सुरक्षा के लिए ‘Privacy Alerts’ और ‘AI Assistant Activity Dashboard’ मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP48 रेटिंग मिल रही है।
बैटरी/चार्जर4800 mAh का बैटरी के साथ 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट मिल रहा है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है।
कैमरा50MP + 50MP का डुअल कैमरा मिल रहा है। वहीं, 50 MP का ही अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। कवर स्क्रीन पर 10MP का कैमरा और 10MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिल रहा है। इस कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकी है।
एआईये Galaxy AI के साथ गूगल जेमिनी एआई के साथ My FanCam जैसे कई शानदार और हाईटेक एआई फईचर्स देता है।
 स्मार्ट  स्कैनर फीचरSmart Document Scanner का फीचर मिल रहा है।

 

सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन की कीमत

सैमसंग इस पावरफुल स्मार्टफोन को भआरत में 1,79,999, 1,99,999 और 239999 की कीमत में पेश किया है। इसमें 12 GB की रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल रही है। ये फोन लैवेंडर, ग्रेफाइट, क्रीम और पिस्ता कलर में उपलब्ध है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 24, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026