---Advertisement---

Best 5G Smartphone Under 15000: इतनी कीमत में बेस्ट हैं ये शानदार 5G स्मार्टफोन, फीचर देखकर दुनिया कहेगी वाह!

Best 5G Smartphone Under 15000: इस समय कई फोन मार्केट में धूम मचा रहे हैं। अगर आप 15000 रुपये में नया दमदार फोन खोज रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल में कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इसमें सैमसंग, ओप्पो और रेडमी के स्मार्टफोन शामिल हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Best 5G Smartphone Under 15000
Follow Us
---Advertisement---

Best 5G Smartphone Under 15000: देश में स्मार्टफोन का बाजार काफी बड़ा है। ऐसे में सबसे अधिक मिड रेंज वाले स्मार्टफोन खरीदे जाते हैं। इन बजट फोन्स में अच्छे फीचर्स होने के चलते ये लोगों की पहली पसंद बनते हैं। यदि आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15000 रुपये के करीब है तो हम आपको इस सेगमेंट में कुछ शानदार मोबाइल की जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy F23 5G

इस लिस्ट में पहल नाम आता है Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन का। सैमसंग के इस फोन में 6.6 inches की स्क्रीन दी गई है। ये फोन 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 5000mah की बैटरी और रियर में ट्रिपल कैमरा सैटअप दिया गया है। इस फोन की कीमत 13999 रुपये है।

ये भी पढ़ें: IPHONE 15 का इंतजार कर रहे यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिलेंगे ये खास फीचर

Redmi 11 Prime 5G

रेडमी के इस दमदार स्मार्टफोन में 6.58 inches की स्क्रीन के साथ 90hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5000mah की बैटरी और पीछे की तरफ डबल कैमरा सैटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 13499 रुपये है।

OPPO A74 5G

ओप्पो के फोन्स में अक्सर काफी दमदार फीचर्स दिए गए होते हैं। OPPO A74 5G फोन में 6.5 inches की स्क्रीन के साथ 90hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 5000mah की बैटरी और रियर की तरफ ट्रिपल कैमरा सैटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा सैटअप दिया गया है। इस फोन को 15490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फीचर्सSamsung Galaxy F23 5GRedmi 11 Prime 5GOPPO A74 5G
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 750GMediaTek Dimensity 700Qualcomm Snapdragon 480
बैटरी5000 mAh5000 mAh5000 mAh
स्क्रीन साइज6.6 inches (16.76 cm)6.58 inches (16.71 cm)6.5 inches (16.51 cm)
रियर कैमरा50 MP + 8 MP + 2 MP50 MP + 2 MP48 MP + 2 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा8 MP8 MP8 MP
रिफ्रेश रेट120 Hz90 Hz90 Hz
ओएसAndroid v12Android v12Android v11

ये भी पढ़ें: Housing Loan: अब घर खरीदना हुआ और भी आसान, इन 5 बैंकों में होम लोन पर महिलाओं को मिल रही भारी छूट

 

 

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026