---Advertisement---

ChatGPT 5.4 Thinking vs Google Gemini 3.1 Pro: OpenAI का नया AI टूल गूगल जेमिनी 3.1 प्रो से कितना बेहतर, क्या हैं दोनों की खूबियां

ChatGPT 5.4 Thinking vs Google Gemini 3.1 Pro: चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग बनाम गूगल जेमिनी 3.1 प्रो एआई मॉडल में से कौन सा टूल अधिक शक्तिशाली है। दोनों की क्या खूबियां हैं? आपको किसे चुनना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 7, 2026 12:39 अपराह्न

ChatGPT 5.4 Thinking vs Google Gemini 3.1 Pro
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT 5.4 Thinking vs Google Gemini 3.1 Pro: ओपनएआई रुकने वाला नहीं है। बीते दिन एआई टूल मेकर ओपनएआई ने अपने यूजर्स को सरप्राइज देते हुए चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग एआई मॉडल को लॉन्च किया। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह मॉडल बिना इंसानों के भी कमाल का प्रदर्शन कर सकता है। इस मॉडल को एजेंटिक कंप्यूटर तकनीक के साथ लाया गया है। ऐसे में इसका मुकाबला गूगल जेमिनी 3.1 प्रो एआई मॉडल के साथ किया जा रहा है। दोनों ही एआई मॉडल बेहतर एफिशियंसी के साथ काम करते हैं। मगर चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग बनाम गूगल जेमिनी 3.1 प्रो में से किसका चुनाव करना बेहतर है।

ChatGPT 5.4 Thinking vs Google Gemini 3.1 Pro में से कौन किस पर भारी?

अगर रीजनिंग की बात करें, तो गूगल जेमिनी 3.1 प्रो मॉडल काफी बेहतर है। गूगल ने इसमें वैज्ञानिक और समस्याओं का समाधान करने में आगे है। साथ ही बेंचमार्क जैसे-जीपीक्यूए डायमंड में जेमिनी को 94 परसेंट स्कोर मिला है, जबकि जीपीटी-5.4 को 92 फीसदी। ऐसे में दोनों एआई मॉडलों में से जेमिनी जीत जाता है।

इसके अलावा, रियल वर्ल्ड वर्क के मामले में चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग मॉडल मजबूत है। इस एआई टूल की मदद से कॉन्ट्रैक्ट एनालिसिस, स्प्रेडशीट, कोडिंग टास्क और वर्कफ्लो ऑटोमेशन जैसे काम जल्दी और आसानी से हो सकते हैं। वहीं, मल्टीमॉडल क्षमता की बात करें, तो यहां पर गूगल जेमिनी 3.1 प्रो मॉडल बाजी मार जाता है। गूगल ने अपने नए मॉडल में टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो को नैटिव तौर पर काफी मजबूत रखा है।

चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग बनाम गूगल जेमिनी 3.1 प्रो की खूबियां

ओपनएआई के मुताबिक, चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग एआई मॉडल प्रोफेशनल काम के लिए हमारा सबसे काबिल और कुशल फ्रंटियर मॉडल है। हम चैटजीपीटी और एपीआई में चैटजीपीटी 5.4 प्रो भी रिलीज कर रहे हैं, उन लोगों के लिए जो मुश्किल कामों में अधिक से अधिक परफॉर्मेंस चाहते हैं।

उधर, गूगल जेमिनी 3.1 प्रो एआई मॉडल की बात करें, इसमें मुश्किल प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए एक ज्यादा स्मार्ट और काबिल बेसलाइन है। इसकी मदद से आप अलग-अलग डेटा को एक ही व्यू में ला सकते हैं, मुश्किल टॉपिक को विज़ुअलाइज कर सकते हैं, और उन चुनौतियों को हल कर सकते हैं, जिनके लिए गहरी जानकारी और प्लानिंग की जरूरत होती है।

क्या है दोनों एआई मॉडलों की कीमत?

अगर नए चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग एआई मॉडल की बात करें, तो ओपनएआई ने इसे प्लस और प्रो प्लान में शामिल किया है। भारत में प्लस प्लान के लिए यूजर्स को महीने के 1999 रुपये चुकाने पड़ते हैं। जबकि प्रो प्लान के लिए महीनेभर के 19900 रुपये देने होते हैं।

वहीं, गूगल जेमिनी 3.1 प्रो की कीमत की बात करें, एआई प्लस प्लान के लिए आपको महीने के 199 रुपये और फिर बाद में 399 रुपये देने होंगे। एआई प्रो प्लान के लिए 1950 रुपये महीना देना होगा। साथ ही एआई अल्ट्रा प्लान के लिए 24500 रुपये चुकाने होंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026

Vivo X300 Ultra

मार्च 6, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 6, 2026

Karnataka Social Media Ban

मार्च 6, 2026

ChatGPT 5.4

मार्च 6, 2026

OnePlus 15T

मार्च 6, 2026