---Advertisement---

ChatGPT: अमेजन ने ओपनएआई को दिया बड़ा झटका, चैटबॉट के नए फीचर को किया ब्लॉक; क्या ऑनलाइन शॉपिंग करने में आएगी परेशानी?

ChatGPT: चैटजीपीटी के नए शॉपिंग फीचर को अमेजन ने ब्लॉक कर दिया है। अमेजन के इस फैसले से ओपनएआई को बड़ा झटका लगा है। साथ ही इससे ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स को नुकसान होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2025 12:41 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अमेजन ने ओपनएआई के फेमस चैटबॉट चैटजीपीटी के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है। चैटजीपीटी के नए फीचर शॉपिंग रिसर्च टूल को अमेजन ने रोक दिया है। अमेजन के इस कदम से चैटजीपीटी के नए फीचर पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले यूजर्स को इसका नुकसान उठाना होगा।

अमेजन ने ChatGPT को दिया बड़ा झटका

यह तो आप जानते ही होंगे कि अमेजन पर फेस्टिव सेल चलती हैं। साथ ही साल के आखिर में कई सेल चलती हैं। ऐसे में चैटजीपीटी का नया फीचर शॉपिंग रिसर्च टूल लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता था। इस फीचर की वजह से लोगों को प्रोडक्ट्स के बीच में अंतर, प्रोडक्ट सुझाव या गिफ्ट आइडिया बनाते हुए कीमतों में अंतर, रिव्यू या चल रही डील्स को स्कैन करने का मौका मिलता। मगर अमेजन ने चैटजीपीटी के नए फीचर को ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में अब ग्राहकों को इन सबका लाभ नहीं मिलेगा।अमेजन ने यह कदम ऐसे में लिया है, जब काफी लोग ब्लैक फ्राइडे और हॉलिडे डिस्काउंट सेल इवेंट में बड़ा डिस्काउंट खोज रहे हैं।

चैटजीपीटी का नया फीचर हुआ ब्लॉक, यूजर्स को होगा यह नुकसान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैटजीपीटी का नया फीचर रिसर्स टूल यूजर्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट ढूंढने में मदद करता है। बजट, पसंद और इस्तेमाल करने के तरीके जैसी डिटेल्स डालने पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रोडक्ट की जानकारी, रिव्यू और उपलब्धता इकट्ठा करता है, जो एक्सेस की इजाजत देते हैं। फिर यह खास सुझाव इकट्ठा करता है और काम की डील्स के लिंक देता है। ओपनएआई ने नए फीचर रिसर्च टूल को इसलिए डिजाइन किया है ताकि यूजर्स का प्रोडक्ट्स की तुलना करने में कम टाइम लगे और एक ही जगह पर उस प्रोडक्ट की सारी डिस्काउंट डील मिल सके।

शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने आखिर क्यों लिया यह फैसला?

अमेजन अपने ई-कॉमर्स डेटा, जिसमें कीमतें, प्रोडक्ट पेज और रिव्यू शामिल हैं, उसे थर्ड-पार्टी एआई सिस्टम को पावर देने के लिए इस्तेमाल होने से बचाना चाहता है। कंपनी का मकसद बाहरी टूल्स को अपनी साइट को स्क्रैप करने और ऐसे शॉपिंग मॉडल डेवलप करने से रोकना है, जो यूजर्स को दूसरे रिटेलर्स से खरीदने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। अमेजन खुद की एआई सर्विस एलेक्सा प्लस को मजबूत करने का काम कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026