---Advertisement---

ChatGPT से भूलकर भी न पूछे इन 5 सवालों के जवाब, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने; तुरंत जानें डिटेल

ChatGPT: अगर आप चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं, तो भूलकर भी इन 5 सवालों के बारे में कभी नहीं पूछना चाहिए। वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। साथ ही भारी नुकसान भी हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 5, 2025 6:32 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: इस वक्त टेक मार्केट में कई एआई चैटबॉट मौजूद हैं। मगर चैटबॉट के बाजार में तहलका मचाने वाले चैटजीपीटी को कोई कैसे भूल सकता है। ओपनएआई ने जैसे ही चैटजीपीटी लॉन्च किया। काफी तेजी से लोग इसे इस्तेमाल करने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। साथ ही ओपनएआई ने इसमें वक्त के साथ कई बदलाव किए। यही वजह है कि आज के टाइम में चैटजीपीटी एक फेमस एआई चैटबॉट टूल है। आपने भी इसका इस्तेमाल किया होगा। अगर नहीं किया है, तो आप गलती से भी इन 5 सवालों को इस चैटबॉट पर सर्च मत करना। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

ChatGPT से न करें शारीरिक बीमारी से जुड़ा सवाल

काफी लोग मजे के लिए या अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए चैटजीपीटी पर कुछ ऐसे सवाल खोज लेते हैं, जिससे उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। जी हां, चैटजीपीटी, एक एआई चैटबॉट टूल है। इस पर कभी भी अपनी शारीरिक बीमारी से जुड़ा कोई सवाल नहीं पूछना चाहिए। दरअसल, इसके जवाब सटीक नहीं होते हैं। ऐसे में किसी छोटे सी बीमारी को यह बेहद गंभीर बताकर यूजर को टेंशन में डाल सकता है।

ChatGPT पर मानसिक बीमारी से संबंधित खोजबीन

आज के टाइम में काफी लोग मानसिक बीमारी से जूझते हैं। इसे आम भाषा में मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम भी कहते हैं। ऐसे में लोग किसी डॉक्टर के पास जाने की बजाय चैटजीपीटी से मदद लेते हैं। इसका नतीजा कई बार घातक हो सकता है। ऐसे में चैटजीपीटी से अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़े सवालों को न पूछे। एआई टूल का एक गलत जवाब जिंदगी पर काफी भारी पड़ सकता है।

ChatGPT से किसी खतरनाक गैस की जानकारी लेना

ओपनआई द्वारा बनाया गया चैटजीपीटी एक एआई टूल है। यह किसी भी गैस को नहीं सूंघ सकता है। मगर काफी लोग चैटजीपीटी से कुछ खतरनाक गैसों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं, जो काफी जानलेवा साबित हो सकता है। किसी भी आपात स्थिति में इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें। वरना जान पर खतरा आ सकता है।

चैटजीपीटी से वित्तीय मदद

स्मार्टफोन तक ChatGPT की आसान पहुंच से काफी लोगों ने चैटजीपीटी को पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट समझ लिया है। काफी लोग टैक्स बचाने, सालाना बजट तैयार करना और कई अहम वित्तीय कार्यों के लिए चैटजीपीटी की मदद लेते हैं। मगर एआई टूल से फाइनेंशियल प्लानिंग में सहायता लेना दिक्कत पैदा कर सकता है।

चैटजीपीटी से गैर-कानूनी सवाल

अगर आप ChatGPT पर कुछ भी अंसवैधानिक या गैर-कानूनी चीजों के बारे में सर्च करते हैं, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में चैटजीपीटी से केवल सीमा में रहकर ही सवालों को पूछे। ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026