---Advertisement---

लो जी.. अब और भी एडवांस हुआ ChatGPT, नए फीचर की खासियत कर देंगी हर काम आसान

ChatGPT: ओपन एआई (Open AI) की तरफ से हाल ही में चैट जीपीटी के प्लस मेंबर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया गया है। इसमें यूजर्स को क्या मिलेगा। यहां इसी के बारे में बताया गया है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 30, 2023 12:18 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 30, 2023 1:17 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: ओपन एआई (Open AI) की तरफ से हाल ही में चैट जीपीटी के प्लस मेंबर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया गया है। इसमें अब यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट बिंग की तरह पीडीएफ को सिर्फ एक प्रोम्प्ट के दम पर ही बदलवा सकंगे। यानी अगर आप यहां पीडीएफ में से किसी स्पेसिफिक चीज का सवाल खोजेंगे तो इसका जवाब भी यहां मिलेगा। हम यहां इस फीचर के बारे में ही बताने वाले हैं।

क्या होगा बदलाव

इस फीचर के आ जाने के बाद चैट जीपीटी के प्लस मेंबर्स किसी भी पीडीएफ का ब्रीफ प्रोम्प्ट से ही प्राप्त कर पाएंगे। इसमें किसी भी फाइल को अपलोड करने के बाद उसमें मोडिफिकेशन के लिए सिर्फ एक प्रोम्प्ट की जरूरत होगी और ये 30 सेकंड के भीतर ही उसके आधार पर सवालों का जवाब दे देगा। इसमें एक प्रोम्प्ट के आधार पर ही कैसी भी इमेज जनरेट की जा सकेगी।

बढ़ गई हैं चैट जीपीटी की क्षमताएं

The Verge की एक रिपोर्ट के मुताबिक चैट जीपीटी 4 में यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट बिंग की तरह अलग से ब्राउज़ नहीं करना होगा। इसके बजाय वह सिर्फ प्रोम्प्ट से कुछ भी प्राप्त कर पाएंगे। अब चैट जीपीटी की क्षमताएं टेक्स्ट से काफी आगे बढ़ चुकी हैं। अब चैट जीपीटी पीडीएफ के साथ भी बात-चीत कर पाएगा। यानी आप यहां कोई पीडीएफ अपलोड करेंगे और उसमें से किसी स्पेसिफिक चीज के बारे में पूछेंगे तो यह भी चैट जीपीटी 4 आसानी से बता देगा।

इतना है चैट जीपीटी का सब्सक्रिप्शन चार्ज

चैट जीपीटी के प्रो वर्जन को इस्तेमाल करने के लिए 20 डॉलर प्रतिमाह देने होते हैं। इसमें चैट जीपीटी 3.5 की तुलना में काफी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इससे हम चैट जीपीटी 3.5 की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026