---Advertisement---

ChatGPT Integration with Cars: अब कार चलाने में मदद करेगा AI, इस तरह से काम करेगा चैटबॉट

ChatGPT Integration with Cars: चैटजीपीटी ने अपना विस्तार तेज कर दिया है। एआई का उपयोग अब कारों में भी होना शुरू हो गया है। यूरोप की एक बड़ी वाहन कंपनी ने पहली बार कार के लिए चैटजीपीटी को लॉन्च किया है। जानें किस तरह से काम करेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 22, 2023 11:09 पूर्वाह्न

ChatGPT Integration with Cars
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT Integration with Cars: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई ने बीते कुछ महीनों में बहुत तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। बीते साल नवंबर में ओपनएआई ने दुनिया के सामने एक मशीन चैटबॉट, जो इंसानों के हर सवाल का जवाब दे सकता है, चैटजीपीटी (ChatGPT) को लॉन्च किया। इसके बाद पूरे विश्व में इसे लेकर हलचल मच गई। ChatGPT के बाद कई सारे चैटबॉट मार्केट में आए, मगर ChatGPT को सबसे अधिक पॉपुलैरिटी मिली। इसका दायरा बढ़ता गया, ऐसे में अब इसका इस्तेमाल कारों में भी शुरू हो गया है। जी हां, फ्रांस की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी डीएस ऑटोमोबाइल (DS Automobiles) ने पहली बार कारों के साथ कनेक्ट करने वाला चैटबॉट जोड़ने की घोषणा की है।

ChatGPT के साथ जुड़ेंगी कारे

डीएस ऑटोमोबाइल ने ऐलान करते हुए कहा है कि कारों के IRIS इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ChatGPT को जोड़ा जाएगा। डीएस ऑटोमोबाइल वाहन मालिक इस चैटबॉट की सहायता से बेहतर ढंग से बातचीत कर सकेंगे। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल इस तकनीक को यूरोपीय बाजार के शुरुआती 20 हजार कस्टमर्स के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि ये चैटबॉट यूजर के ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अलग लेवल पर लेकर जाएगा। एआई की मदद से यूजर को सटीक और स्पष्ट जवाब मिलेंगे।

इन कारों में मिलेगा ये फीचर, इस तरह से करेगा काम

कंपनी ने साथ ही बताया है कि ये चैटबॉट वैसे ही काम करेगा, जैसे अभी कारों में सिरी और एलेक्सा काम करते हैं। इस प्रोजोक्ट को पहले 6 महीने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। कंपनी ने ये भी बताया है कि इस फीचर को डीएस-3, डीएस-4, डीएस-7 और डीएस-9 कारों के मॉडल में IRIS एक्टिव इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को स्टीयरिंग व्हील पर स्पेशल बटन को प्रेस करना होगा, जिसके बाद OK IRIS बोलना होगा।

नहीं देना होगा कोई एक्सट्रा चार्ज

डीएस ऑटोमोबाइल ने जानकारी देते हुए कहा है कि IRIS सिस्टम के लिए शुरुआती 20 हजार यूजर्स को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, उन यूजर्स के पास ऊपर बताई गई कारों के मॉडल होने चाहिए। साथ ही ये 19 अक्टूबर से लेकर 29 फरवरी तक की समयसीमा के बीच होना चाहिए। इस सर्विस का लाभ लेने के लिए यूजर्स डीएस ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर में जा सकते हैं। फिलहाल इसका इस्तेमाल यूरोपीय मार्केट में ही मिलेगा, इसमें यूके, जर्मनी, इटली, स्पेन और फ्रांस शामिल है। कंपनी ने बताया है कि इन देशों की सभी राष्ट्रीय भाषाओं में इसका फायदा मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026