---Advertisement---

iPhone में बवाल मचाने आ रहा ChatGPT! iOS 18 में मिल सकती हैं ये हाईटेक खूबियां

iOS 18 का अपडेट एप्पल लाने वाला है। जिसमें AI मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2024 1:10 अपराह्न

iOS 18
Follow Us
---Advertisement---

Apple iOS 18: दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एप्पल अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 को लेकर आ रही है। इसमें कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपने यूजर्स को एक अलग ही अनुभव करा सकती है। iOS 18 Update के लिए कंपनी OpenAI से हाथ मिला सकती है। एप्पल ये बड़े अपडेट WWDC इवेंट 2024 में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Apple की OpenAI से आईफोन में जेनरेटिव एआई देने के लिए बात हुई थी।

क्या iOS 18 अपडेट में मिलेगा AI?

रिपोर्टस् की मानें तो AI के लिए Apple OpenAI और Google दोनों से बात कर सकती है और नया एग्रीमेंट ला सकती है। आपको बता दें, iOS 18 का अपडेट एप्पल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस अपडेट के जरिए एप्पल AI की दुनिया में अपने यूजर्स को एंट्री करा सकती है। इस अपडेट में Third Party Payment Gateway को भी इनेबल कर सकती है।

Apple OpenAI या गूगल से मिला सकती है हाथ

iOS 18 Update में OpenAI के मिलने की खबरों के बीच एक नई खबर ने भी जन्म लिया है । ये खबर है गूगल से जुड़ी हुई। टेक मार्कट में चल रही खबरों की मानें तो एप्पल अपने नए अपडेट में गूगल जेमिनी AI चैटबॉट को ला सकती है।

आपको बता दें, AI के लगातार बढ़ते क्रेज के बीच एप्पल बड़ी टेक कंपनियों से काफी पीछे चल रही है। यही वजह है कि, वो अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम में अपडटे करके एआई की दुनिया में एंट्री करने जा रही है। फिलहाल iOS 18 Update में क्या कुछ मिलेगा और ये कब आएगा? इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026