---Advertisement---

ChatGPT को छोड़कर इन 5 AI Tools का करें इस्तेमाल, निवेशकों की हर महीने होगी मौज, मोटी कमाई जानकर हर कोई पूछेगा राज!

ChatGPT: चैटजीपीटी की बजाय इन 5 एआई मॉडल्स के जरिए निवेश करने में मदद ले सकते हैं। इससे आपको बेहतर सलाह और एनालिसिस मिल सकता है। साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 4:02 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: यह तो आप जानते होंगे कि पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ईरान-इजरायल और अमेरिका की वजह से पूरी दुनिया के शेयर बाजार डगमगा चुके हैं। ऐसे में भारतीय स्टॉक मार्केट में भी गिरावट का दौर जारी है। इसी बीच चैटजीपीटी ने अमेरिकी मिलिट्री के साथ एक खास समझौता कर लिया, जिसके बाद लोगों ने ओपनएआई के चैटजीपीटी से किनारा करना शुरू कर दिया। नीचे खबर में आप चैटजीपीटी की बजाय इन 5 एआई टूल्स के जरिए निवेश करने में मदद ले सकते हैं।

ChatGPT नहीं, Perplexity AI का इस्तेमाल करें

Perplexity AI मॉडल आपको बेहतर निवेश के लिए सलाह प्रदान कर सकता है। इसकी सहायता से रियल-टाइम इंटरनेट डेटा से जवाब मिल सकता है। हर जानकारी के साथ यह सोर्स भी दिखाता है। स्टॉक्स, क्रिप्टो और मार्केट न्यूज जल्दी खोजने में मदद हो सकती है।

Google Gemini एआई टूल

अगर चैटजीपीटी नहीं, तो आप निवेश की सलाह के लिए गूगल जेमिनी एआई मॉडल की मदद ले सकते हैं। गूगल के डेटा और टूल्स से जुड़ा एआई आसानी से मार्केट ट्रेंड, रिपोर्ट और डेटा को समझने में मदद कर सकता है। साथ ही स्प्रेडशीट और डॉक्यूमेंट एनालिसिस आसान हो सकती है।

Microsoft Copilot एआई टूल

इस लिस्ट में अगला नाम माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट एआई मॉडल का है। इसकी मदद से यूजर्स एक्सल और पावरप्वॉइट के साथ एआई एनालिसिस कर सकता है। डेटा से चार्ट और रिपोर्ट बना सकता है। निवेशक पोर्टफोलियो ट्रैकिंग और रिपोर्ट बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं।

Kavout एआई टूल

चैटजीपीटी की बजाय निवेशक कावआउट एआई मॉडल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मॉडल एआई बेस्ड स्टॉक रैंकिंग और एनालिसिस करता है। “K Score” से स्टॉक्स का एआई स्कोर देता है। निवेशकों को कौन-सा स्टॉक मजबूत है, यह समझने में मदद मिलती है।

TrendSpider एआई टूल

इस सूची में आखिरी नाम ट्रेंडस्पाइडर एआई टूल का है। इस टूल की मदद से ऑटोमेटेड टेक्निकल एनालिसिस हो सकता है। साथ ही चार्ट पैटर्न और ट्रेडिंग सिग्नल खोज सकता है। इसकी सहायता से ट्रेडर्स के लिए टेक्निकल एनालिसिस आसान हो जाता है।

चैटजीपीटी समेत सभी एआई टूल्स के इस्तेमाल के दौरान इस बात का रखें ख्याल

सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये एआई टूल्स निवेश से जुड़े हर फैसला लेने में काफी मदद कर सकते हैं। हालांकि, चैटजीपीटी या अन्य एआई टूल्स किसी भी निवेश की गारंटी नहीं देते हैं। ऐसे में निवेश से पहले हमेशा अपने रिस्क का ध्यान रखें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5x 5G

मार्च 15, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 14, 2026

Blood Pressure

मार्च 14, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 14, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 14, 2026

Instagram

मार्च 14, 2026