---Advertisement---

दिलों पर राज करने आ गया रंग बदलने वाला Vivo Y100A स्मार्टफोन, क्यूटनेस से लूट ली महफिल

स्‍मार्टफोन ब्रैंड Vivo (वीवो) ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y100A को लॉन्च कर दिया है और इस फोन में 5000Mah की बैटरी के साथ में 44W के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 6.38 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 11, 2023 3:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y100A: स्‍मार्टफोन ब्रैंड Vivo (वीवो) ने अपनी Y-Series में एक और नए स्मार्टफोन Vivo Y100A को जोड़ दिया है। इस फोन को कंपनी ने बड़े ही शांत तरिके से भारत में लॉन्च कर दिया है और इस साल फरवरी महीने के कंपनी ने अपनी Y सीरीज में Y100 स्मार्टफोन को शामिल किया था। इस फोन में 5000Mah की बैटरी और 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ में 6.38 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने Vivo Y100A स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन Metal Black, Twilight Gold और Pacific Blue में पेश किया है। तो आइए इस फोन की सभी जानकारियों के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें: Fast Track ने Bluetooth कॉलिंग के साथ लॉन्च की नायाब स्मार्टवॉच, फीचर्स और लुक खरीदने को कर देंगे मजबूर

Vivo Y100A की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y100A स्मार्टफोन में मिलने वाली स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.38 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz के रिफ्रेश रेट और 1300 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस और HDR10+ को सपोर्ट करती है। वहीं इसमें कलर चैंजिंग पैनल भी दिया गया है। इसके अलावा परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 SOC पर बेस्ड है और ये फोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है। वहीं फोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए 64MP का प्राइमरी कैमरा जो कि OIS को सपोर्ट करता है के साथ दो और 2MP के कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।इसमें 8GB RAM वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी मिलता है जिसकी मदद से फोन की Ram को 16GB तक किया जा सकता है। फोन की सभी जानकारी नीचे दी गई हैं।

SmartphoneVivo Y100A
ProcessorQualcomm Snapdragon 695
Display6.38Inch FHD+ Amoled
Battery4500 mAh (TYP)
Camera64 MP OIS + 2 MP + 2 MP
Selfie Camera16MP

 

Vivo Y100A की कीमत

Vivo Y100A स्मार्टफोन दो स्टेरोज ऑप्श 8GB Ram+128GB और 8GB Ram+256GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। हालांकि अब तक इस फोन की कीमत और बिक्री की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है, लेकिन जल्द ही यह स्मार्टफोन खरीदा जा सकेगा।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026