---Advertisement---

200MP कैमरे और 100X Zooming के Samsung Galaxy S23 Ultra से करें गजब की फोटोग्राफी, मिलते हैं ये खास फीचर्स

Best Camera Smartphone: इस टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टफोन लोगों की जरुरत बन चुका है और लोगों के ज्यादातर काम भी स्मार्टफोन के जरिए ही हो रहे हैं। तो ऐसे में कई लोग अपनी आवश्यकता को देखते हुए किसी स्मार्टफोन को खरीदते हैं। कई लोग गेमिंग तो कुछ ज्यादा अच्छी बैटरी को देखते हुए स्मार्टफोन ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 19, 2023 5:14 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 20, 2023 1:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Best Camera Smartphone: इस टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टफोन लोगों की जरुरत बन चुका है और लोगों के ज्यादातर काम भी स्मार्टफोन के जरिए ही हो रहे हैं। तो ऐसे में कई लोग अपनी आवश्यकता को देखते हुए किसी स्मार्टफोन को खरीदते हैं। कई लोग गेमिंग तो कुछ ज्यादा अच्छी बैटरी को देखते हुए स्मार्टफोन खरीदते हैं। कई लोगों को बेहतर फोटोग्राफी करने के लिए इनके स्मार्टफोन में बढ़िया कैमरा चाहिए होता है। तो आज हम आपके लिए फोटोग्राफी और कैमरे को ध्यान में रखते हुए ही हाल ही लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S23 Ultra) प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं। तो आइये जानते इस स्मार्टफोन की सभी खासियतें।

ये भी पढ़ें: थियेटर जैसे मजे के लिए आज ही बुक करें OnePlus Y1S Pro 55 inch Smart TV, Dolby Video और Audio के साथ मिल रहे ये फीचर्स

Samsung Galaxy S23 Ultra का कैमरा और स्पेसिफिकेशन

जिन लोगों को बढ़िया कैमरा और ज्यादा जूमिंग वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 100x तक की जूमिंग कैपेसिटी के साथ आता है। इतनी जूमिंग के जरिए आप काफी लंबी दूरी की चीजों को फोटो अपने मोबाइल के कैमरे से खींच सकते हैं। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक, क्रीम और ग्रीन में बिक्री के लिए लॉन्च किया गया है।

MAIN CAMERA Quad 200MP, f/1.7, 24mm (wide), 1/1.3″, 0.6µm, multi-directional PDAF, Laser AF, OIS
10 MP, f/4.9, 230mm (periscope telephoto), 1/3.52″, 1.12µm, Dual Pixel PDAF, OIS, 10x optical zoom
10 MP, f/2.4, 70mm (telephoto), 1/3.52″, 1.12µm, Dual Pixel PDAF, OIS, 3x optical zoom
12 MP, f/2.2, 13mm, 120˚ (ultrawide
SELFIE CAMERA Single12 MP, f/2.2, 26mm (wide)
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 (4 nm)
OSAndroid 13, One UI 5.1
BATTERYLi-Ion 5000 mAh, non-removable
Charging45W wired, PD3.0, 65% in 30 min (advertised)
15W wireless (Qi/PMA)
4.5W reverse wireless
DISPLAY6.8 inches, Dynamic AMOLED 2X, 120Hz, HDR10+, 1200 nits (HBM), 1750 nits (peak)

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 124999 रुपये में खरीद सकते हैं, वहीं इसका 12GB + 512GB स्टोरेज 134999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका सबसे ज्यादा 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 154999 है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 5, 2026

Vivo X300 FE

मार्च 5, 2026

OPPO F31 5G

मार्च 5, 2026

Apple iPhone 17e

मार्च 5, 2026

iQOO Z11x 5G

मार्च 5, 2026

ChatGPT 5.3 Instant

मार्च 4, 2026