DNP India Hindi

E-Challan: अगर आपके वाहन की खींच ली गई है फोटो तो इस तरीके से पता करें चालान कटा है या नहीं

E-Challan

E-Challan: भारत में मोटर वाहन कानून काफी सख्त हो गए हैं। अगर कोई भी वाहन चालक नए मोटर वाहन कानून का उल्लंघन करता है तो उसे जुर्माना भरना होता है। मगर आजकल देखा जा रहा है कि वाहन चालकों के भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं और उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी कोई भी ट्-व्हीलर या चार पहिया वाहन का उपयोग करते हैं तो आपको भी सतर्क होने की जरूरत है, आपको ये जरूर देख लेना चाहिए कि कही आपकी वाहन का भी चालान नहीं कट गया।

आपने किया है यातायात नियम का उल्लंघन

आपको बता दें कि देश के हर बड़े शहर में सीसीटीवी की मदद से मोटर वाहन कानून का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर पुलिसकर्मी स्मार्टफोन के जरिए भी चालान काट रहे हैं। ऐसे में अगर आपने भी किसी यातायात के नियम का उल्लंघन किया है और पुलिस ने आपकी गाड़ी की फोटो खींच ली है तो आपका चालान काटा गया है या नहीं। आप आसानी से एक मिनट से कम में जान सकते हैं।

इस तरीके को करें फॉलो

इस तरह से कर सकते हैं चालान का भुगतान

अगर आपका चालान हो गया है तो आप वही से चालान की रकम को भर भी सकते हैं। इसके लिए आपको वहीं पर PAY का ऑप्शन मिल जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी। इसके बाद चालान की रकम भर दें।

Also Read: Amazon Sale: इन गर्मियों में जी भर कर पिएं जूस, मात्र 225 रुपए की EMI पर घर लाएं Philips का Juicer Mixer Grinder

Exit mobile version