---Advertisement---

Sam Altman और Open AI के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े Elon Musk? केस करने के पीछे ये बड़ी वजह

Elon Musk: टेस्ला और एक्स के मालिक Elon Musk किसी ना किसी कारण खबरों में बने रहते हैं। वो अकसर कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिसके कारण वो खबरों में छा जाते हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है। जिसकी वजह ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 2, 2024 12:37 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला और एक्स के मालिक Elon Musk किसी ना किसी कारण खबरों में बने रहते हैं। वो अकसर कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिसके कारण वो खबरों में छा जाते हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है। जिसकी वजह से वो देश ही नहीं दुनियाभर की मीडिया में आ गए हैं।

Elon Musk ने Sam Altman और Open AI के खिलाफ केस कराया दर्ज

एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Open AI पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इतना ही नहीं उन्होंने ओपन AI के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Sam Altman पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने ये केस अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की एक कोर्ट में दर्ज कराया है।

एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि, OpenAI ने पैसे कमाने के लिए AI के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ओपनएआई ने अपने AI मॉडल GPT-4 के डिजाइन को छिपाया है। इसके साथ ही उनका आरोप है कि, ओपन एआई ने फायदे के लिए मानवता से जुड़े नियमों को ताक पर रखते हुए ये काम किया है।

जानें मामला

आपको बता दें, Elon Musk और Open AI का पुराना नाता है। साल 2015 में जब OpenAI को बनाया जा रहा था तो तब वह उस बोर्ड में शामिल थे। उसके बाद उन्होंने बोर्ड को साल 2018 में छोड़ दिया। फिर साल 2022 में OpenAI को लॉन्च कर दिया गया। तब से लेकर अब तक ओपन एआई हर तरफ छाया हुआ है। दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, OpenAI दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला AI है।

एलन मस्क की तरफ से ये भी कहा गया है कि, “स्थापना के समय के करार का पालन करने और मानवता के लाभ के लिए एजीआई विकसित करने के उसके मिशन पर लौटाने के लिए मजबूर करने के लिए दायर किया गया है, न कि व्यक्तिगत प्रतिवादियों और दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी को व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचाने के लिए”। इस मामले में केस दर्ज कराने के बाद एलन मस्क को लेकर खबरें चलने लगीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026