---Advertisement---

Email Tips: अब स्मार्टफोन में भी आसानी से अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर पाएंगे ईमेल, जानें क्या है पूरा तरीका

Email Tips: आजकल इंटरनेट के फास्ट दौर में हर काम मिनटों में होता है। ऐसे में किसी को भी कोई आधिकारिक जानकारी देनी हो या फिर किसी को नोटिस भेजना हो। हर काम के लिए गूगल का जीमेल ही काम आता है। अधिकतर कामकाजी लोग जीमेल (Email Tips) का इस्तेमाल करते हैं। आप भी जीमेल ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 21, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Email Tips
Follow Us
---Advertisement---

Email Tips: आजकल इंटरनेट के फास्ट दौर में हर काम मिनटों में होता है। ऐसे में किसी को भी कोई आधिकारिक जानकारी देनी हो या फिर किसी को नोटिस भेजना हो। हर काम के लिए गूगल का जीमेल ही काम आता है। अधिकतर कामकाजी लोग जीमेल (Email Tips) का इस्तेमाल करते हैं। आप भी जीमेल का उपयोग अपने रोज के काम के लिए करते होंगे। आपको बता दें कि गूगल ने अपने मशहूर ऐप जीमेल में एक खास फीचर एड किया है। इस नई सुविधा से काफी फायदा होगा।

Email कर सकेंगे ट्रांसलेट

दरअसल अब मोबाइल यूजर्स भी किसी भी ईमेल को अपनी पसंदीदा भाषा में चेंज कर सकेंगे। गूगल ने जीमेल में एक फीचर जोड़ा है, जिस वजह से अब 100 से अधिक भाषाओं में किसी भी ईमेल को ट्रांसलेट कर पाएंगे। कंपनी ने इस नई सुविधा को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ओएस के लिए जारी किया है। इस बारे में कंपनी ने कहा कि इस नए फीचर की वजह से अब मोबाइल यूजर्स का बातचीत करने का तरीका पहले से आसान हो जाएगा।

मोबाइल यूजर्स की आई मौज

आपको बता दें कि जीमेल ट्रांसलेट का ऑप्शन अपने मोबाइल की डिफॉल्ट भाषा के आधार पर ईमेल को ट्रांसलेट करने का विकल्प देगी। अगर आपके फोन की प्राइमरी भाषा अंग्रेजी हैं और आपको ईमेल हिंदी भाषा में मिलता है तो आपको जीमेल में उस ईमेल को ट्रांसलेट करने का एक ऑप्शन नजर आएगा। अगर आप अपने फोन में इस नई सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं तो यहां जानिए कैसे इसका इस्तेमाल करना है।

ईमेल ट्रांसलेट करने का तरीका

नए फीचर का लाभ लेने के लिए आपको जीमेल में जाकर उस ईमेल पर जाना है, जिसे आप अन्य भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं।

इसके बाद ईमेल ओपन होने के बाद दाए कोने पर तीन बिंदुओ पर टैप करें और ट्रांसलेट के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपको उस भाषा को चुनना है, जिस भाषा में आप ईमेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं। ऐसा करते ही वह ईमेल ट्रांसलेट हो जाएगी।

वहीं, अगर आप ट्रांसलेट ऑप्शन को डिसमिट कर देते हैं तो आपकी ईमेल फिर से पहले की तरह पहले की तरह ही दिखाई देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Samsung Galaxy S26 5G

मार्च 7, 2026

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026

ChatGPT 5.4 Thinking vs Google Gemini 3.1 Pro

मार्च 7, 2026