---Advertisement---

Paytm Fastag बंद करने के बाद कैसे खरीदें नया फास्टैग? जानें पूरी प्रक्रिया

Paytm Fastag: Paytm Payments Bank पर जब से नियमों के उल्लंघन करने पर देश की सबसे बड़ी बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रतिबंध लगाया है। तब से ये काफी सुर्खियों में बना हुआ है। पेटीएम कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायेक्टर विजय शेखर शर्मा की मुसीबतें फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही हैं। इस ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 19, 2024 11:16 पूर्वाह्न

Paytm Fastag
Follow Us
---Advertisement---

Paytm Fastag: Paytm Payments Bank पर जब से नियमों के उल्लंघन करने पर देश की सबसे बड़ी बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रतिबंध लगाया है। तब से ये काफी सुर्खियों में बना हुआ है। पेटीएम कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायेक्टर विजय शेखर शर्मा की मुसीबतें फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही हैं। इस बीच पेटीएम यूजर्स भी काफी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है वो करें तो क्या करें?

Paytm को लगा एक और बड़ा झटका

पेटीएम को एक और बड़ा झटका लग गया है। आरबीआई के एक्शन के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)National Highways Authority of India ने बड़ा फैसला लेते हुएटीएम पेमेंट्स बैंक को लिस्ट से हटा दिया है। जो लोग Paytm Fastag के जरिए टोल भरते थे वो अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। पेटीएम 247 टोल प्लाजा पर एक्वायरर बैंक के रूप में अपने सेवाएं दे रहा था। जिससे लगभग प्रतिदिन 190 करोड़ रुपये आते थे। लेकिन अब नहीं दे सकेगा।

अगर आप भी Paytm Fastag हैं तो 15 मार्च के बाद इसका यूज नहीं कर सकेंगे। लेकिन इन लोगों को रिफंड मिल जाएगा। खबरों की मानें तो इसकी जगह अब Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDBI Bank, IDFC First Bank and Kotak Mahindra Bank जैसे बैंक अपनी सेवाएं देंगे।

नई सुविधा पाने के लिए Paytm Fastag को कैसे करें डिएक्टिवेट?

सबसे पहले पेटीएम ऐप पर जाएं। उसके बाद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। उसके बाद हेल्प और सपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Banking Services & Payments को सलेक्ट करें। फिर Fastag को सेलेक्ट करें। इस पर क्लिक करते ही Chat with us का विकल्प मिलेगा। जिस पर डिएक्टिवेशन रिक्वेस्ट कर सकते हैं।इसके बाद आप NHAI वेबसाइट पर जाकर 32 बैंक का फास्टैग  चुन सकते हैं। इसके साथ ही NHAI से भी सीधे खरीद सकते हैं।

नया Fastag लेने के लिए क्या करें?

ऑन लाइन Fastag की सुविधा लेने के लिए यूजर को गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद My FASTag ऐप को डाउनलोड करना होगा। यहां पर अमेजन या फ्लिपकार्ट का फास्टैटग का लिंक मिलेगा। जिसे एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए एक्टिवेट फास्टैग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर अमेजन या फिर फ्लिपकार्ट को सेलेक्ट करके क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद ऑन स्क्रीन एक्टिवेशन प्रॉसेस फॉलो करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 21, 2026

Redmi K90 Ultra 

जून 20, 2026

Google Pixel 11 Pro

जून 20, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

US-Iran Peace Deal

जून 19, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

जून 17, 2026