---Advertisement---

Fire-Boltt ने लॉन्च की AMOLED डिस्प्ले और मेटल डिजाइन के साथ कम दाम में प्रीमियम स्मार्टवॉच, देखें क्या हैं स्पेक्स

Fire-Boltt Diamond: इस स्मार्टवॉच को फायरबोल्ट ने Luxury Elite Edition के तहत लॉन्च किया है। इसमें क्या कुछ फीचर्स दिए गए हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 24, 2023 5:16 अपराह्न

Fire-Boltt Diamond
Follow Us
---Advertisement---

Fire-Boltt Diamond: घरेलू टेक निर्माता कंपनी फायरबोल्ट ने हाल ही में एक शानदार स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। जो स्मार्टवॉच मार्केट में उतारी गई है। उसमें AMOLED डिस्प्ले और मेटल डिजाइन दिया गया है। जो इसे काफी खास बना देता है। इसे कंपनी ने अपने Luxury Elite Edition के तहत पेश किया है। इसमें कम दाम में प्रीमियम फीचर्स दिए जाते हैं। चलिए जान लेते हैं इसमें क्या स्पेक्स ऑफर किए जाते हैं।

Fire-Boltt Diamond के स्पेक्स

लेटेस्ट स्मार्टवॉच को पूरी तरह से मैटल से तैयार किया गया है। इसका डिजाइन कंपनी की तरफ से पिछले महीने पेश की गई Apollo 3 से मिलता-जुलता सा दिखाई देता है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले प्रदान की जाती है। इसका रिफ्रेश रेट 75 हर्टज का है तो इसमें 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) का फीचर भी दिया गया है। स्मार्टवॉच में 4 जीबी स्टोरेज और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट-माइक दिया गया है। इसमें 120 प्लस वॉच फेसेस भी प्रदान किए गए हैं।

फीचर्स Fire-Boltt Diamond
डिस्प्ले1.43 इंच AMOLED
रिफ्रेश रेट और रेजोल्यूशन75 हर्टज, 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन
स्टोरेज4 जीबी स्टोरेज
वॉच फेसेस120 प्लस वॉच फेसेस
बैटरी260mAh
रेटिंगIP67

बैटरी और अन्य फीचर्स

Fire-Boltt Diamond में पावर समर्थन देने के लिए 260mAh की बैटरी दी जाती है। जिसके बारे में कंपनी दावा करती है कि इसे सिंगल चार्जिंग में 4 दिन तक नॉर्मल मोड में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और menstrual साइकिल ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है। वॉच में 300 प्लस स्पोर्ट्स मोड और पानी-धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 की रेटिंग दी गई है।

कीमत कितनी है?

स्मार्टवॉच को गोल्ड प्रीमियम, ब्लैक प्रीमियम, सिल्वर बेसिक, सिल्वर प्रीमियम और ब्लैक बेसिक कलर वेरिएंट के साथ लाया गया है। इसे खरीदने के लिए 4999 रुपये चुकाने होंगे। इसे 25 अक्टूबर से अमेजन इंडिया की साइट से लिया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OpenAI

जुलाई 15, 2026

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026