---Advertisement---

Flipkart End of Season Sale: गोल्डन डील! Google Pixel 9A को खरीदने का सबसे अच्छा ऑफर, पंसद आएंगे एडवांस एआई फीचर्स

Flipkart End of Season Sale: फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल में गूगल पिक्सल 9ए फोन को तगड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसमें कई दमदार एआई फीचर्स को शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2025 3:20 अपराह्न

Flipkart End of Season Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart End of Season Sale: साल का आखिरी महीना और ऑनलाइन सेल में फ्लैगशिप फोन पर बंपर छूट, इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए? गूगल पिक्सल 9ए एक गजब का फोन है। अगर आप नए साल से पहले अपने लिए या किसी विशेष व्यक्ति के लिए नया मोबाइल तलाश रहे हैं, तो आपको इस खबर से फायदा हो सकता है। फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल का आगाज हो चुका है। यह सेल 12 से 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी। ऐसे में गूगल के इस प्रीमियम मोबाइल पर अच्छी-खासी छूट मिल रही है। इस फोन में दमदार एआई फीचर्स भी मिलते हैं।

Flipkart End of Season Sale में गूगल पिक्सल 9ए पर उठाएं बंपर छूट का फायदा

गूगल पिक्सल 9ए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल में 10% की छूट के साथ उतारा गया है। इस डील में फोन का असली दाम 49999 रुपये रखा गया है। मगर इसे खरीदने के लिए 44999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस ऑफर में हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। साथ ही 5 फीसदी का कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी फायदा उठाया जा सकता है।

Photo Credit: Flipkart

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट इस फोन पर 37000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के लिए पहले आपको अपने एरिया का पिनकोड डालकर इसकी जांच करनी होगी। अगर डील उपलब्ध रहती है, तो मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा। साथ ही एक सही कंडीशन में पुराना फोन भी जमा करना होगा।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 9ए
प्रोसेसरटेंसर जी4
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.3 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
चार्जर23W
रिर कैमरा48MP+13MP
सेल्फी कैमरा13MP

गूगल पिक्सल 9ए में मिलती हैं धाकड़ एआई खूबियां

फोन मेकर ने गूगल पिक्सल 9ए फोन में अब तक की सबसे पावरफुल एआई का इस्तेमाल किया है। इसमें एडवांस जेमिनी के साथ एआई मैजिक एडिटर, एआई मैजिक इरेजर, रिकॉर्डर समराइज के साथ कई अन्य खूबियों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें टेंसर जी4 चिपसेट को जोड़ा है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। पावर के लिए 5100mAh की बैटरी और 23 वाट का फास्ट चार्जर आता है। रियर में 48एमपी और 13एमपी का कैमरा दिया गया है। आगे की तरफ 13एमपी का सेल्फी सेंसर जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026