---Advertisement---

Gemma AI मॉडल को Google ने डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए किया लॉन्च, जबरदस्त हैं इसके फीचर्स

Gemma: टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने अपना एक और नया एआई (AI) मॉडल जेम्मा (Gemma) उतार दिया है। गूगल ने बताया है कि इस एआई मॉडल को खास तौर पर डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए लाया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये एक ओपन सोर्स मॉडल है। ये सभी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2024 4:18 अपराह्न

Gemma
Follow Us
---Advertisement---

Gemma: टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने अपना एक और नया एआई (AI) मॉडल जेम्मा (Gemma) उतार दिया है। गूगल ने बताया है कि इस एआई मॉडल को खास तौर पर डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए लाया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये एक ओपन सोर्स मॉडल है।

ये सभी के लिए उपलब्ध है। इस नए मॉडल को गूगल की टीम डीपमाइंड के साथ अन्य लोगों ने तैयार किया है। नई पीढ़ी के इस मॉडल में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Gemma को दो साइज में किया गया पेश

गूगल ने बताया है कि जेम्मा का नाम लेटिन भाषा से लिया गया है। इसका मतलब कीमती पत्थर होता है। गूगल ने जेम्मा को दो अलग-अलग साइज में पेश किया है। इसमें जेम्मा 2B और जेम्मा 7B शामिल है। बताया जा रहा है को दोनों ही मॉडल्स को गाइडलाइन के मुताबिक ट्यून किया गया है।

गूगल के अनुसार, ये दोनों एआई मॉडल काफी हल्के है, ऐसे में इन दोनों को किसी भी लैपटॉप में आसानी से चलाया जा सकता है। गूगल ने बताया है कि ये दोनों एआई मॉडल काफी जिम्मेदार हैं और काफी ताकतवर भी हैं। साथ ही इन दोनों को मजबूत ट्रेनिंग दी गई है। ये एआई मॉडल काफी सुरक्षित तरीके से काम करते हैं।

जेम्मा की शानदार खूबियां

गूगल ने जेम्मा को शानदार खूबियों से लैस किया है। गूगल के मुताबिक, अगर यूजर्स लैपटॉप पर काम कर रहे हैं, या फिर फोन पर और किसी अन्य ऐप्लिकेशन पर, ये दोनों एआई मॉडल आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं। Vertex AI और Google Kubernetes Engine (GKE) के साथ इनका अच्छा तालमेल है। गूगल की Nvidia के साथ साझेदारी है, ऐसे में Google Cloud TPU और Nvidia GPU के साथ काफी शानदार तरीके काम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026