Google Gemini 3.1 Pro: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेगमेंट में कंपनियां हर दिन कुछ न कुछ नया देने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में एआई कंपनियों के बीच में ग्राहकों को लुभाने की रेस चल रही है। इसी बीच गूगल ने अपने एआई मॉडल को नए फीचर से लैस किया है। अमेरिकी टेक कंपनी ने गूगल जेमिनी 3.1 प्रो वर्जन को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि नया मॉडल पहले से ज्यादा कठिन सवालों का जवाब देने में सक्षम है।
Google Gemini 3.1 Pro मॉडल से मिलेंगे कई फायदे
टेक कंपनी ने गूगल जेमिनी 3.1 प्रो एआई मॉडल को रोल आउट कर दिया है। जेमिनी के नए मॉडल के जरिए ग्राहकों को कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं।
- ऐसे में इस मॉडल के जरिए लोगों को अधिक गहरा सोचने और समझने में आसानी होगी। कंपनी इसमें काफी बढ़िया रीजनिंग क्षमता को शामिल किया है। ऐसे में नया एआई मॉडल किसी भी परेशानी को समझकर उसका समाधान बेहतर ढंग से दे सकता है।
- कंपनी ने दावा किया है कि नए मॉडल के जरिए किसी भी बड़े दस्तावेज को एक बार में ही समझकर उसका एनालिसिस कर सकता है। इससे लोगों को कुछ ही मिनटों में किसी किताब का सार और कोड की बेसिक विश्लेषण मिल सकता है।
- गूगल के मुताबिक, नया मॉडल किसी तकनीकी प्रॉम्प्ट को समझकर कोड जनरेट कर सकता है, जैसे वेबसाइट-लेवल एसवीजी एनिमेशन और साफ स्केलेबल विज़ुअल कोड बना सकता है। इससे वेब सेक्टर जेनरेशन में सुविधा हो सकती है।
ऐसे में कुल मिलाकर जेमिनी 3.1 प्रो मॉडल यूजर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है।
गूगल जेमिनी 3.1 प्रो मॉडल इन प्लेटफॉर्म पर होगा उपलब्ध
अमेरिकी टेक कंपनी ने बताया कि नया एआई मॉडल जेमिनी 3 सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने इसे डेवलपर्स के लिए गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी सीएलआई, एंड्रॉयड स्टूडियो, और गूगल एंटीग्रेविटी डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म में उपलब्ध होगा।
वहीं, एआई एक्सपेरिमेंट के लिए कंपनी की टेस्टिंग साइट, गूगल लैब्स ने अपने एआई पावर्ड मार्केटिंग असिस्टेंट, पोमेली के लिए एक नया फोटोशूट फीचर पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि पोमेली एआई फोटोशूट एक जेनरेशन टूल है, जो कोई भी साधारण फोटो को किसी प्रोफेशनल ग्रेड स्टूडियो लाइफस्टाइल फोटोशूट में बदल सकता है। ऐसे में लोगों को प्रोफेशनल स्टूडियो स्टाइल फोटो के लिए अधिक दाम नहीं देना होगा।
