---Advertisement---

Google Gemini AI: टाइम और मेहनत की होगी बचत, नए फीचर से बदल जाएगा यूजर्स का ब्राउजिंग एक्सपीरियंस; मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Google Gemini AI: गूगल जेमिनी एआई मॉडल में कमाल के अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं। नए फीचर से यूजर्स को कई सारे लाभ मिलेंगे। साथ ही इससे ग्राहकों का टाइम भी कम लगेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 3:22 अपराह्न

Google Gemini AI
Follow Us
---Advertisement---

Google Gemini AI: बीते एक साल के दौरान गूगल ने अपने एआई असिस्टेंस जेमिनी को काफी बेहतर किया है। ऐसे में अगर आप भी जेमिनी एआई का यूज करते हैं, तो आप पाएंगे कि अब एआई मॉडल इस्तेमाल करने के दौरान कई तरह की नई सुविधाएं मिल रही हैं। टेक कंपनी ने अपने एआई मॉडल में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसकी सहायता से यूजर्स का समय और मेहनत दोनों बचेंगे। साथ ही कई सारे लाभ भी मिल सकते हैं। नए अपडेट से यूजर्स का वेब ब्राउजिंग अनुभव भी बढ़िया होने का अनुमान है।

Google Gemini AI अपडेट यूजर्स के टाइम और मेहनत की कराएगा बचत

अमेरिकी टेक कंपनी के मुताबिक, गूगल जेमिनी एआई मॉडल में वेब ब्राउजिंग करना काफी आसान हो जाएगा। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि वेब ब्राउजर वह जगह है, जहां पर कुछ भी सर्च किया जा सकता है। ऐसे में लोग इसके जरिए नई चीजे सीखते हैं और दुनिया से जुड़ते हैं। मगर कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने में काफी वक्त लगता है। इस दौरान यूजर्स उसे सही से नहीं कर पाते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा।

गूगल के मुताबिक, जेमिनी एआई को वेब ब्राउजर क्रोम में आसानी के लिए रखा गया है। इसे अब अधिक बेहतर किया गया है। ऐसे में अब किसी तरह की जानकारी ढूंढने और समझने में मदद करने के लिए सीधे क्रोम में एआई बनाया गया है। किसी एग्जाम की तैयारी हों, कोई अच्छा तोहफा खरीद रहे हों या बस अपने रोज के काम निपटा रहे हों। जेमिनी एआई को शानदार तरीके से क्रोम के साथ इंटीग्रेट किया गया है। साथ ही कंपनी ने हिंदी भाषा को भी शामिल किया है। इस फीचर को भारत के साथ कनाडा और न्यूजीलैंड में पेश किया गया है।

गूगल जेमिनी एआई के नए फीचर से मिलेंगे ये फायदे

टेक कंपनी ने अपने क्रोम ब्राउजर और एआई मॉडल जेमिनी को एकसाथ लाकर पहले ही यूजर्स की काफी मदद कर दी है। ऐसे में अब इसका नया फीचर ग्राहकों को कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है।

  • क्रोम में जेमिनी कई खुले टैब पर भी काम कर सकता है, इसलिए आप आसानी से क्रॉस रेफरेंस कर सकते हैं और जानकारी को एक ही व्यू में इकट्ठा कर सकते हैं।
  • साथ ही जीमेल, मैप्स, कैलेंडर, और यूट्यूब समेत दूसरे पॉपुलर ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन भी किया गया है। ऐसे में यूजर्स को एक क्लिक पर सारी जानकारी मिल जाती है। जैसे- कैलेंडर पर मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं। मैप्स से लोकेशन की जानकारी देख सकते हैं और यूट्यूब से वीडियो के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।
  • कंपनी ने बताया है कि क्रोम वेब ब्राउजर में जेमिनी एआई के साथ आप आसानी से मल्टीटास्क कर सकते हैं और आप जिस भी काम पर काम कर रहे हैं, उसमें तुरंत मदद पा सकते हैं, इसके लिए टैब बदलने की भी जरूरत नहीं है। बस अपने करंट टैब के ऊपर दाएं कोने में आइकन पर क्लिक करें और अपने पर्सनलाइज़्ड ब्राउजिंग असिस्टेंट के साथ चैट करना शुरू करें।

गौरतलब है कि गूगल जेमिनी एआई मॉडल को काफी तेजी से बेहतर किया जा रहा है। ऐसे में ओपनएआई के एआई मॉडल चैटजीपीटी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27

अप्रैल 30, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026

Google Pixel 11

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Nord CE 6

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Realme

अप्रैल 30, 2026

AI Tools

अप्रैल 29, 2026