---Advertisement---

Google ने पेश किया शॉपिंग का नया तरीका, अब स्मार्टटीवी के जरिए भी कर सकेंगे मनपसंद खरीददारी

Google: दुनियाभर में तकनीक काफी तेजी से बदल रही है। ऐसे में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक में काफी बड़ा और उपयोगी बदलाव आ रहा है। मशहूर टेक कंपनी गूगल (Google) ने एक खास फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर का स्मार्टटीवी एक्सपीरियंस बहुत बदल जाएगा। दरअसल गूगल ने स्मार्टटीवी के लिए ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 30, 2023 11:00 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Google: दुनियाभर में तकनीक काफी तेजी से बदल रही है। ऐसे में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक में काफी बड़ा और उपयोगी बदलाव आ रहा है। मशहूर टेक कंपनी गूगल (Google) ने एक खास फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर का स्मार्टटीवी एक्सपीरियंस बहुत बदल जाएगा। दरअसल गूगल ने स्मार्टटीवी के लिए शॉप टैब नाम का एक फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स अपने मनोरंजन के लेवल को काफी बेहतर कर पाएंगे।

गूगल ने लॉन्च किया नया तरीका

गूगल का ये नया फीचर एंड्रॉइड टीवी के लिए जारी किया गया है। इस फीचर की मदद से आप अपनी मनपसंद फिल्म को खरीदकर उसे आराम से अपने स्मार्टटीवी पर देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। गूगल शॉप टैब फीचर आपके एंटरटेनमेंट को अधिक सुविधाजनक बनाता है।

शॉप टैब का उठाएं फायदा

बताया जा रहा है कि गूगल ने शॉप टैब नाम के फीचर को अमेरिका के एंड्रॉइड टीवी में उपलब्ध करा दिया है। वहीं, आने वाले कुछ समय में इस फीचर को दुनियाभर के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को नई लाइब्रेरी से अपनी लाइब्रेरी में भी पहुंचने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि गूगल की इस सुविधा का लाभ यू-ट्यूब, गूगल टीवी, एंड्रॉइड टीवी और गूगल डिवाइसेस से की गई शॉपिंग सेव हो जाएगी।

इस तरह से होगा लाभ

गूगल की इस सर्विस का लाभ ये भी है कि आप इसे डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने मोबाइल और टैबलेट में गूगल टीवी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद यूजर को गूगल के शॉप टैब पर जाना होगा। वहां पर जाकर आसानी से कोई भी डाउनलोड की गई फिल्म को देखा जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026