---Advertisement---

Google Maps अब दिलवाएगा आपको चालान से छुटकारा! जानें तरीका

Google Maps: ऑटोमोबाइल उद्योग और तकनीक क्षेत्र साथ मिलकर काफी तेजी से लोगों का काम आसान कर देते हैं। दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) तकनीकी सेक्टर में बढ़िया काम कर रही है। गूगल के कई ऐप्स और टूल्स हैं, जिनके जरिए किसी भी कार्य को सरलता से किया जा सकता है। ऐसे में आपने कभी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2024 4:10 अपराह्न

Google Maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Maps: ऑटोमोबाइल उद्योग और तकनीक क्षेत्र साथ मिलकर काफी तेजी से लोगों का काम आसान कर देते हैं। दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) तकनीकी सेक्टर में बढ़िया काम कर रही है। गूगल के कई ऐप्स और टूल्स हैं, जिनके जरिए किसी भी कार्य को सरलता से किया जा सकता है। ऐसे में आपने कभी न कभी गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल किया होगा।

Google Maps ड्राइवर्स को चालान से बचाएगा

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। गूगल मैप काफी बड़े लेवल पर उपयोग होने वाला नेविगेशन ऐप है। ये ऐप ऐसी सुविधाओं के साथ आता है, जिनके जरिए ये ड्राइवर्स को चालान से बचने में मदद कर सकता है। इन सुविधाओं के जरिए आप एक सरल और सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

Google Maps के इस फीचर का करें उपयोग

  • गूगल मैप्स के स्पीड लिमिट वार्निंग फीचर की सहायता से काफी लाभ हो सकता है। ये फीचर आपके वाहन की स्पीड पर नजर रखता है और स्पीड लिमिट पार करने पर ड्राइवर को सतर्क करता है। इस वजह से आप ओवर स्पीड लिमिट के कारण होने वाले चालान से बच सकते हैं।
  • गूगल मैप के स्पीड कैमरा अलर्ट फीचर की वजह से वाहन की रफ्तार पर नजर रख सकते हैं। ऐसे में चालान से बचा जा सकता है।
  • गूगल मैप फीचर रोड पर किसी भी तरह की बाधा होने पर उसकी जानकारी देता है। ये फीचर आपके वाहन के आसपास के ट्रैफिक की स्थिति के बारे में बताता है। इस वजह से आप अपने समय की बचत कर सकते हैं।

Google Maps के इस फीचर के साथ इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको हमेशा रोड पर यातायात नियमों की पालन करना चाहिए।
  • रोड पर ड्राइविंग के दौरान ट्रैफिक सिग्नल्स और साइन को सख्ती के साथ फॉलो करें।
  • वहीं, ड्राइविंग के दौरान जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ रखें। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और आरसी आदि को अपने साथ रखें। इस तरह से आप किसी भी चालान से बच सकते हैं।

फीचर को स्टार्ट करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप की सेटिंग में जाएं।
  • इसके बाद नेविगेशन’ टैब पर जाएं।
  • फिर आपको ड्राइविंग ऑप्शन को सेलेक्ट करना है, फिर इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए टॉन्गल के स्विच को एक्टिवेट करें।

हालांकि, आपको गूगल मैप्स के इस फीचर पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहना है। ड्राइवर को अपनी स्किल और अनुभव पर भी ध्यान देना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026