---Advertisement---

Google Map इतनी जल्दी कैसे देता है ट्रैफिक की सही जानकारी, जानिए क्या है इसके पीछे की तकनीक

Google Map: भारत समेत पूरे विश्व में सैकड़ों लोग किसी न किसी रास्ते को तलाशने के लिए गूगल मैप (Google Map) का सहारा लेते हैं। इसके साथ ही ये ऐप पैदल चलने वाले, बाइक, कार और सार्वजनिक परिवहन से जाने के लिए बेस्ट और छोटा रास्ता बताता है। ये भी हो सकता है कि आप ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 28, 2024 12:48 अपराह्न

Google Maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Map: भारत समेत पूरे विश्व में सैकड़ों लोग किसी न किसी रास्ते को तलाशने के लिए गूगल मैप (Google Map) का सहारा लेते हैं। इसके साथ ही ये ऐप पैदल चलने वाले, बाइक, कार और सार्वजनिक परिवहन से जाने के लिए बेस्ट और छोटा रास्ता बताता है।

ये भी हो सकता है कि आप गूगल मैप्स की इस सर्विस का रोजाना इस्तेमाल करते होंगे। मगर क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि गूगल मैप्स इतने कम समय में आपको एकदम सटीक जानकारी कैसे देता है। इस आर्टिकल में जानिए गूगल मैप्स द्वारा शानदार जानकारी देने के पीछे की क्या तकनीक है।

Google Map करता है पुराने डेटा का उपयोग

गूगल मैप्स यूजर्स को सटीक और फास्ट जानकारी देने के लिए पुराने डेटा का उपयोग करता है। ये कई सालों के दौरान अलग-अलग समय हुआ किसी रास्ते पर उनकी औसत स्पीड के आधार पर निर्धारित होता है। गूगल मैप्स ये जानता है कि किसी रास्ते पर वहां की गाड़ियों की क्या स्पीड है। ऐसे में वह पिछले डेटा के अनुमान पर भविष्य में किसी भी रास्ते पर ट्रैफिक का अंदाजा लगा सकता है।

Google Map
Google Map

रियल टाइम डेटा का सहारा

गूगल मैप्स रियल टाइम डेटा का उपयोग करता है। ये डेटा स्मार्टफोन और सेंसर से लिया जाता है। ये सेंसर परिवहन विभाग और ट्रैफिक डेटा कंपनियों द्वारा लगाए जाते हैं। साथ ही एंड्रॉइड डिवाइस से भी गूगल उस समय की जानकारी लेता है। इन सभी डेटा को आपस में जोड़कर गूगल कलर्ड लाइन बनाकर लोगों को ट्रैफिक की जानकारी देता है।

मशीन लर्निंग से देता है संभावित जानकारी

गूगल मैप्स ट्रैफिक का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की भी मदद लेता है। पुराने डेटा और रियल टाइम डेटा का विश्लेषण करने के लिए ये मशीन लर्निंग का सहारा लेता है। इससे डेटा को समझने में आसानी होती है।

Google Map लेता है Waze ऐप की मदद

गूगल मैप्स Waze तकनीक का भी सहारा लेता है। Waze एक नेविगेशन ऐप है, जो कि ड्राइवर्स को ट्रैफिक दुर्घटनाओं, विकलांग वाहनों, मंदी और ट्रैफिक ट्रैप की रिपोर्ट करने में मदद करता है। गूगल ने साल 2013 में Waze ऐप का अधिग्रहण किया था। ऐप की स्क्रीन पर टैप करके या वॉयस कमांड का उपयोग करके ट्रैफिक घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

vivo T5x 5G

अप्रैल 22, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 22, 2026

AI Tools

अप्रैल 22, 2026

Xiaomi 18 Pro Max

अप्रैल 22, 2026

OPPO Find X9s

अप्रैल 22, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 22, 2026