---Advertisement---

Google Pay यूजर्स को झटका! क्या बंद होने वाला है गूगल पे? जानिए क्या है कंपनी का कहना

Google Pay: फेमस ऑनलाइन पेमेंट ऐप गूगल पे (Google Pay) का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। भारत, सिंगापुर और अमेरिका आदि समेत देशों में इसका ऑनलाइन लेनदेन के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसे में गूगल (Google) ने इस ऐप को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। गूगल अब पुराने ऐप को बंद करने जा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2024 4:41 अपराह्न

Google Pay
Follow Us
---Advertisement---

Google Pay: फेमस ऑनलाइन पेमेंट ऐप गूगल पे (Google Pay) का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। भारत, सिंगापुर और अमेरिका आदि समेत देशों में इसका ऑनलाइन लेनदेन के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसे में गूगल (Google) ने इस ऐप को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

गूगल अब पुराने ऐप को बंद करने जा रहा है। दरअसल गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि वे अमेरिका में गूगल पे ऐप को 4 जून 2024 से बंद कर देगा। हालांकि, भारत में इसकी सर्विस जारी रहेगी।

Google Pay हो जाएगा बंद

गूगल ने एक ब्लॉग में कहा, ‘ऐप अनुभव को सरल बनाने के लिए, स्टैंडअलोन Google Pay ऐप का यूएस संस्करण 4 जून, 2024 से उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं होगा। आप सबसे लोकप्रिय सुविधाओं तक पहुंच जारी रख सकते हैं, स्टोर में भुगतान करने के लिए टैप करना और भुगतान विधियों को प्रबंधित करना ठीक है Google वॉलेट से, जिसका उपयोग अमेरिका में Google Pay ऐप से पांच गुना अधिक किया जाता है।’

होमस्क्रीन्स पर नहीं दिखेगा Google Pay App

गूगल के इस कदम से अब फोन्स की होमस्क्रीन्स पर दिखने वाली Google Pay App नजर नहीं आएगी। गूगल के मुताबिक, गूगल पे बंद करने का मकसद सभी सुविधाओं को गूगल वॉलेट प्लेटफॉर्म में ट्रांसफर करके गूगल की पेमेंट सर्विस को आसान बनाना है।

Google ने अमेरिका के यूजर्स को दी ये सलाह

गूगल ने बताया कि अमेरिका में गूगल पे बंद होने के बाद यूजर्स ऐप की मदद से न तो पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे और न ही पैसे रिसीव कर पाएंगे। गूगल पे को लोगों के साथ बेहतर रिश्ता और बिजनेस स्थापित करने के मकसद से लाया गया था।

गूगल ने अमेरिकी यूजर्स को सलाह देते हुए कहा कि वह 4 जून 2024 से पहले गूगल वॉलेट पर शिफ्ट हो जाएं। गूगल वॉलेट वर्चुअल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, टिकट, पास, टैप-टू-पे की सुविधाएं देता है। हालांकि, कंपनी समय-समय पर यूजर्स को अपडेट देती रहेगी।

भारत पर नहीं होगा कोई असर

वहीं, गूगल ने साफ तौर पर कहा है कि इस फैसले का असर सिर्फ अमेरिका पर पड़ेगा। भारत और सिंगापुर में पहले की तरह ही सर्विस जारी रहेगी। भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कुछ भी नहीं बदलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 21, 2026

Redmi K90 Ultra 

जून 20, 2026

Google Pixel 11 Pro

जून 20, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

US-Iran Peace Deal

जून 19, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

जून 17, 2026